/newsnation/media/media_files/2025/02/15/A6VpJblZao5k9agmd5KU.jpg)
Photograph: (X)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर आए फैसले पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स पर निशाना साधा है. उन्होंने कोर्ट के निर्णय को अपमानजनक बताते हुए कहा कि इस फैसले से राष्ट्रपति के तौर पर उनकी शक्तियां पहले से ज्यादा मजबूत हो गई हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह टैरिफ को कानूनी तरीके से लागू करेंगे. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए वह कौन से नए कदम उठाएंगे.
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) February 23, 2026
क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को ‘हास्यास्पद’ और ‘मूर्खतापूर्ण’ बताया. ट्रंप का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से उन्हें विदेशी देशों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का अधिकार और मजबूत हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई देशों ने दशकों तक अमेरिका का आर्थिक शोषण किया है, और अब समय आ गया है कि अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाए.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/23/trump-truth-social-2026-02-23-20-11-11.jpg)
ट्रंप ने यह भी कहा कि कोर्ट के अनुसार वह दूसरे देशों से लाइसेंस शुल्क नहीं ले सकते, जबकि आम तौर पर हर लाइसेंस के साथ शुल्क जुड़ा होता है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब अन्य देश ऐसा कर सकते हैं तो अमेरिका क्यों नहीं कर सकता. साथ ही उन्होंने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने कई अन्य टैरिफ को मंजूरी दी है, जिन्हें पहले की तुलना में और अधिक प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है.
ट्रंप ने जताई इस बात की आशंका
इसके अलावा ट्रंप ने आशंका जताई कि सुप्रीम कोर्ट आगे चलकर जन्मजात नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) और चीन जैसे देशों से जुड़े मामलों में भी उनके खिलाफ फैसला दे सकता है. उन्होंने संकेत दिया कि इन मुद्दों पर भी वह कड़ा रुख अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us