ट्रंप या नेतन्याहू, किसकी वजह से हुआ ईरान पर हमला, जानें क्या बोले अमेरिका और इजरायल

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व बुरी तरह से युद्घ की आग में जल रहा है. इस हमले के बाद ईरान लगातार खाड़ी के देशों पर हमला कर रहा है. इस बीच इजरायल और अमेरिका की ओर से आए बयानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व बुरी तरह से युद्घ की आग में जल रहा है. इस हमले के बाद ईरान लगातार खाड़ी के देशों पर हमला कर रहा है. इस बीच इजरायल और अमेरिका की ओर से आए बयानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Donald Trump and Benjamin Netanyahu

किसकी वजह से हुआ ईरान पर हमला? Photograph: (X@WhiteHouse/Benjamin Netanyahu)

US-Israel Attack Iran: ईरान पर अभी भी इजरायल और अमेरिका के हमले जारी है. आज ईरान पर हमले का चौथा दिन है. इजरायल और ईरान ने शनिवार को संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था. जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. जबकि इन हमलों में 700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है इनमें ईरानी सेना के टॉप लीडर्स के नाम भी शामिल हैं. इस हमले के बाद पूरे मध्य को युद्ध की चपेट में ले लिया है.

Advertisment

रुबियो के बयान से उठे सवाल

ईरान खाड़ी के लगभग सभी देशों पर हमले कर रहा है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के एक बयान के चलते ये सवाल उठने लगा है कि आखिर ईरान पर हमला करने के लिए किसने किसे मजबूर किया. क्या इजरायली पीएम नेतन्याहू ईरान पर हमला करने वाले थे जिसके चलते अमेरिका को इस युद्ध में कूदना पड़ा. हालांकि नेतन्याहू के एक बयान से कुछ और बात पता चलती है.

ईरान पर हमले को लेकर क्या बोला अमेरिका?

मध्य पूर्व में तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान सामने आया. रुबियो ने कहा कि, "हमें पता था कि इजराइल ईरान पर हमला करने वाला है जिसकी पूरी संभावना थी." उन्होंने कहा कि, इजरायल के हमले के जवाब में ईरान मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों को निशाना जरूर बनाता, इसी के चलते ट्रंप सरकार इजरायल के साथ ईरान पर हमला करने के लिए मजबूर हो गई.

हमें पता था इजरायल करने वाला है हमला- रुबियो

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने यूनाइडेट स्टेट कैपिटल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'यह बिल्कुल साफ था कि अगर ईरान पर कोई भी हमला करता, चाहे अमेरिका, इजरायल या कोई और, तो ईरान उसका जवाब देगा, और वह जवाब अमेरिका के खिलाफ भी होगा." रुबियो ने आगे कहा कि, "हमें पता था कि इजरायल कोई कार्रवाई करने वाला है. हमें यह भी पता था कि इससे अमेरिकी सैनिकों पर हमला हो सकता है. और हमें पता था कि अगर हमने उनके हमले शुरू करने से पहले ही उन पर अटैक नहीं किया तो हमें ज्यादा जान-माल का नुकसान उठाना पड़ता."

जानें क्या बोले इजरायली पीएम नेतन्याहू?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पूछा कि, क्या इजरायल ने ईरान की जंग में अमेरिका को घसीटा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. नेतन्याहू ने कहा कि, "यह हास्यास्पद है. डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे मजबूत नेता हैं. और वह वही करते हैं जो उन्हें अमेरिका के लिए सही लगता है." उन्होंने आगे कहा कि, मुझे युद्ध की कीमत पता है लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि कई बार उन लोगों से बचाने के लिए युद्ध जरूरी हो जाता है, जो हमें खत्म कर दे.

ये भी पढ़ें: इजरायल-अमेरिकी हमले में ईरान में अब तक कितने लोगों की गई जान? जानें देश में अब कैसे हैं हालात

US-Israel Attack Iran
Advertisment