इजरायल-अमेरिकी हमले में ईरान में अब तक कितने लोगों की गई जान? जानें देश में अब कैसे हैं हालात

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिका ने एक साथ मिलकर शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर हमला कर दिया. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जलने लगा.

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिका ने एक साथ मिलकर शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर हमला कर दिया. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जलने लगा.

author-image
Suhel Khan
New Update
Israel Iran War update 3 march 2026

ईरान में अभी जारी हैं इजरायली हमले Photograph: (File)

US-Israel Attack Iran: अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में संघर्ष तेजी से फैल रहा है. जो हाल के वर्षों में सबसे तीव्र सैन्य तनावों में से एक है. अमेरिकी और इजराइली सेनाओं और ईरान के बीच सीधा टकराव तेज हो गया है, अमेरिकी हवाई हमलों में ईरानी सरकार और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है, जबकि तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर हमला करके जवाबी कार्रवाई की है, जिससे ये तनाव एक क्षेत्रीय युद्ध में बदल गया है.

Advertisment

जमीनी ऑपरेशन शुरू कर सकता है अमेरिका

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान में जमीनी ऑपरेशन शुरू करने की संभावना से इनकार नहीं किया. जिससे वाशिंगटन की लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने का संकेत मिलता है. वहीं, दूसरी ओर ईरान ने दबाव के आगे न झुकने की बात कही और अमेरिका के साथ बातचीत करने की अपनी इच्छा दोहराई है. तनाव को और बढ़ाता देख तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है और चेतावनी दी बै कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को जला दिया जाएगा.

मकसद पूरा होने तक जारी रहेंगे हमले- ट्रंप

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है, जिसे उन्होंने "अब तक का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान" बताया. उन्होंने दावा किया कि ईरान के अंदर सैकड़ों ठिकानों पर हमले किए गए हैं, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने, वायु रक्षा प्रणाली और अन्य रणनीतिक प्रतिष्ठान शामिल हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि पूर्ण पैमाने पर युद्ध अभियान चल रहे हैं और सभी लक्ष्य प्राप्त होने तक जारी रहेंगे.

ईरान में अब तक 700 से ज्यादा लोगों की गई जान

अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (HRANA) के मुताबिक, शनिवार को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में 700 से अधिक लोग मारे गए हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार दोपहर तक ईरान में कम से कम 742 नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 176 बच्चे शामिल हैं. एजेंसी ने बताया कि 900 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं. समूह ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 85 लोगों की जान गई है.

नेतन्याहू बोले- ईरान संघर्ष 'अंतहीन युद्ध' नहीं होगा

वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों से शुरू हुआ मध्य पूर्व संघर्ष "अंतहीन युद्ध" नहीं होगा, बल्कि इसमें कुछ समय लग सकता है. उन्होंने कहा कि यह अभियान "तेज़ और निर्णायक कार्रवाई" होगी. हालांकि, इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन यह वर्षों तक नहीं चलेगा."

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व के इन 12 देशों को तुरंत छोड़ दो... ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से की अपील

US-Israel Attack Iran
Advertisment