/newsnation/media/media_files/2026/02/11/donald-trump-on-india-us-war-2026-02-11-08-29-10.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X@WhiteHouse)
US-Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में जल रहा है. कुवैत, यूएई, सऊदी अरब समेत खाड़ी के लगभग सभी देशों में लगातार मिसाइल अटैक हो रहे हैं. जिससे चलते हवाई सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. इस बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत मध्य पूर्व के देशों को छोड़ दें. अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि इन देशों में गंभीर सुरक्षा जोखिम बना हुआ है. जिसके चलते वे तुरंत वहां से बाहर निकल जाएं.
विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जारी किया वीडियो संदेश
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा किया. जिसमें उन्होंने अपने नागरिकों से "गंभीर सुरक्षा जोखिमों" का हवाला देते हुए कई मध्य पूर्व के देशों से तुरंत निकलने का आग्रह किया. रुबियो ने अपने पोस्ट में लिखा, "मध्य पूर्व में सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए- आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. STEP अलर्ट प्राप्त करने के लिए http://step.state.gov पर साइन अप करें. ट्रैवल गवर्नमेंट पर जानकारी प्राप्त करें और आप विभाग को 24/7 +1-202-501-4444 पर कॉल कर सकते हैं."
To all American citizens in the Middle East: your safety and security is our number one priority.
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) March 2, 2026
Sign up to receive STEP alerts at https://t.co/SpQfuj4gN2.
Get information at @TravelGov and you can call the department 24/7 at +1-202-501-4444. pic.twitter.com/G8grZVgmCF
इसके साथ ही कांसुलर मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने भी एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "राज्य विभाग के विदेश मंत्री मार्को रुबियो गंभीर सुरक्षा जोखिमों के चलते अमेरिकियों से आग्रह किया है कि वे उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन का उपयोग करके नीचे दिए गए देशों से तुरंत निकल जाएं. जिन अमेरिकियों को वाणिज्यिक साधनों से प्रस्थान की व्यवस्था करने में विदेश विभाग की मदद की जरूरत हो वे हमें 24/7 +1-202-501-4444 (विदेश से) और +1-888-407-4747 (अमेरिका और कनाडा से) पर कॉल कर सकते हैं. निकटतम अमेरिकी दूतावास या वाणिज्य दूतावास से नवीनतम सुरक्षा अपडेट प्राप्त करने के लिए http://step.state.gov पर रजिस्टर करें."
The @SecRubio@StateDept urges Americans to DEPART NOW from the countries below using available commercial transportation, due to serious safety risks. Americans who need State Department assistance arranging to depart via commercial means, CALL US 24/7 at +1-202-501-4444 (from… pic.twitter.com/vdplAik2Sq
— Assistant Secretary Mora Namdar (@AsstSecStateCA) March 2, 2026
इन देशों से तुरंत निकलने की अपील
अमेरिका ने अपने नागरिकों से मध्य पूर्व के जिन देशों को तुरंत छोड़ने को कहा है उनमें बहरीन, कुवैत, मिस्र, लेबनान, ईरान, ओमान, इराक, कतर, इजराइल, वेस्ट बैंक और गाजा, सऊदी अरब, सीरिया, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और यमन शामिल हैं. इस बीच अमेरिका के केंद्रीय कमान ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा क्षेत्र में किए गए शुरुआती हमलों के बाद मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के दौरान छह अमेरिकी सैनिक शहीद हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: 'इस आतंकी सरकार से अमेरिका को गंभीर खतरा बना हुआ था', ईरान को लेकर बोले डोनाल्ड ट्रंप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us