US Israel Iran War News Live Updates: इजराइल की बड़ी कार्रवाई, ईरान के 400 सैन्य ठिकानों को किया तबाह

US Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात और गंभीर हो गए हैं. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़े सारी लाइव अपडेट्स…

US Israel Iran War News Live Updates: अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात और गंभीर हो गए हैं. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़े सारी लाइव अपडेट्स…

author-image
Ravi Prashant
एडिट
New Update
Israel US-Iran war

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध लाइव अपडेट्स Photograph: (X/@netanyahu/APF/NN)

US Israel Iran War News Live Updates:अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में हालात और गंभीर हो गए हैं. इसके जवाब में हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था. इसके बाद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई ठिकानों पर बमबारी कर जवाबी कार्रवाई की. रिपोर्ट के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक लेबनान में कम से कम 123 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 83 हजार से ज्यादा लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र में एक बड़े युद्ध की आशंका को और बढ़ा दिया है. यहां पढ़िए इस युद्ध से जुड़े सारी लाइव अपडेट्स…

Advertisment
  • Mar 06, 2026 22:54 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान के 400 ठिकानों पर इजरायल का बड़ा हमला

    US Israel Iran War News Live Updates: इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने आज ईरान के पश्चिमी इलाकों में 400 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है. इस बड़े हमले में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर्स और ड्रोन (UAV) रखने वाली जगहों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. इजरायली सेना के मुताबिक, उनका मकसद ईरान की हमला करने वाली ताकत को कम करना है.

    पश्चिमी ईरान के शाहरूद इलाके में एक खास कार्रवाई के दौरान इजरायल ने उस ट्रक को भी उड़ा दिया, जो एयर डिफेंस सिस्टम को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहा था. सेना ने सबूत के तौर पर एक हवाई फोटो भी जारी की है. हालांकि, ईरान की तरफ से इस हमले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.



  • Mar 06, 2026 22:52 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरानी कुर्द लड़ाकों ने कहा- अमेरिकी हमले में देंगे साथ

    US Israel Iran War News Live Updates: इराक में मौजूद ईरान के विद्रोही कुर्द लड़ाकों ने साफ किया है कि वे फिलहाल ईरान पर किसी हमले की योजना नहीं बना रहे हैं. 'कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी' (PAK) के अधिकारियों के अनुसार, वे अपनी तरफ से कोई बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर अमेरिका ईरान के खिलाफ कोई जमीनी जंग छेड़ता है, तो वे अमेरिकी सेना का साथ देने के लिए तैयार हैं.

    संगठन का कहना है कि उनके कुछ हथियारबंद साथी ईरान के अंदर भी मौजूद हैं, जो जरूरत पड़ने पर विद्रोह में शामिल हो सकते हैं. इन लड़ाकों ने अमेरिका और इजरायल के संपर्क में होने की बात तो मानी, लेकिन किसी भी तरह की सीधी मदद मिलने से इनकार किया.



  • Mar 06, 2026 22:51 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान के हमलों पर कतर और पोलैंड के बीच हुई अहम बातचीत

    US Israel Iran War News Live Updates: कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान बिन जासिम अल थानी ने पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने दोहा पर हुए ईरान के हमलों को कतर की आजादी और सीमाओं का खुला उल्लंघन बताया. कतर के विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि इस तरह के हमले पड़ोसी देशों के बीच अच्छे रिश्तों के खिलाफ हैं और इनका कोई वाजिब कारण नहीं है. वहीं, पोलैंड के विदेश मंत्री सिकोर्स्की ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई. उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि सभी पक्षों को समझदारी से काम लेना चाहिए और बातचीत के जरिए मामला सुलझाना चाहिए.



  • Mar 06, 2026 21:06 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: मिडिल ईस्ट से हजारों लोगों को निकाल रहा अमेरिका, ट्रंप का दावा

    US Israel Iran War News Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका मध्य पूर्व के कई देशों से हजारों लोगों को बाहर निकाल रहा है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि यह प्रक्रिया चुपचाप लेकिन सुचारू तरीके से चल रही है. उन्होंने इस काम के लिए विदेश मंत्री Marco Rubio की सराहना भी की. वहीं United States Department of State के मुताबिक अब तक करीब 20 हजार अमेरिकी नागरिक घर लौट चुके हैं और चार्टर्ड फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जा रही है. 



  • Mar 06, 2026 21:04 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: लेबनान से इजराइल पर हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले, उत्तरी इलाकों को बनाया निशाना

    US Israel Iran War News Live Updates: लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्लाह ने नॉर्थ इजराइल के दो इलाकों पर रॉकेट हमले करने का दावा किया है. संगठन के मुताबिक ये हमले लेबनान में हो रहे इज़राइली हमलों के जवाब में किए गए. हिजबुल्लाह ने बताया कि उसका पहला रॉकेट हमला सुबह करीब 9 बजे Malkia इलाके को निशाना बनाकर किया गया. इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे दूसरा रॉकेट बैराज Ramot Naftali की ओर दागा गया.



  • Mar 06, 2026 19:53 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर ड्रोन हमला

    US Israel Iran War News Live Updates: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है. ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, ड्रोन की टक्कर के बाद जहाज में आग लग गई और समुद्र में धुआं उठता देखा गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जहाज किस देश का है और हमले के पीछे किसका हाथ है. इस घटना के बाद दुनिया के सबसे व्यस्त तेल मार्गों में से एक हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और घटना की जांच की जा रही है.



  • Mar 06, 2026 19:52 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो

    US Israel Iran War News Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ किसी भी तरह की डील तभी संभव है जब वह “बिना शर्त आत्मसमर्पण” (Unconditional Surrender) करे. ट्रंप ने साफ कहा कि जब तक ईरान ऐसा नहीं करता, तब तक किसी समझौते की गुंजाइश नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि ईरान में नई और “स्वीकार्य” नेतृत्व व्यवस्था बनने के बाद अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान की आर्थिक और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में मदद कर सकते हैं.



  • Mar 06, 2026 19:48 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: इजराइल का ईरान पर 15वां बड़ा हमला, तेहरान और इस्फहान निशाने प

    US Israel Iran War News Live Updates: इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के खिलाफ हमलों की एक नई बड़ी लहर शुरू कर दी है. सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी तेहरान और मध्य ईरान के शहर इस्फहान में ईरानी शासन से जुड़े अहम ढांचों को निशाना बनाया गया है. इजराइली सेना ने इस अभियान को अब तक का “15वां एयरस्ट्राइक” बताया है. रिपोर्टों के अनुसार इन हमलों का उद्देश्य ईरान के सैन्य और सरकारी ढांचे को कमजोर करना है. इलाके में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं और तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका को और गहरा कर रहा है.



  • Mar 06, 2026 19:46 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान में हमलों के बाद हालात गंभीर, 2000 से ज्यादा घायल

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमलों के बाद हालात को लेकर नई जानकारी साझा की है. मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपोर के मुताबिक, देशभर के अस्पतालों में इस समय 2000 से ज्यादा घायल लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 625 से अधिक सर्जरी की जा चुकी हैं. मरने वालों में 198 महिलाएं भी शामिल हैं. पीड़ितों में सबसे छोटी चार महीने की बच्ची है, जो लोरेस्तान प्रांत की रहने वाली है, जबकि सबसे बुजुर्ग 94 साल की महिला हैं. हमलों में आठ स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है और 30 घायल हुए हैं. मिसाइल हमलों से 11 अस्पताल, आठ इमरजेंसी सेंटर और 12 एंबुलेंस भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.



  • Mar 06, 2026 19:44 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: इराक के बसरा एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

    US Israel Iran War News Live Updates: इराक के बसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक ड्रोन से निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है. अल जजीरा से बातचीत में एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट की दिशा में ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ड्रोन किसने भेजा था और इस घटना में किसी तरह का नुकसान या हताहत हुआ है या नहीं. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां ड्रोन के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं. फिलहाल हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.



  • Mar 06, 2026 17:35 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: इजराइली एयरफोर्स ने ईरान में मचाई तबाही, ईरानी शासन के परिसर पर किया खतरनाक अटैक

    US Israel Iran War News Live Updates: इजराइली एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने तेहरान में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे स्थित अली खामेनेई के भूमिगत सैन्य बंकर को तबाह कर दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर IDF ने शेयर किया है. 



  • Mar 06, 2026 16:34 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: तेहरान में फिर बमबारी

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान की राजधानी तेहरान में आज फिर जोरदार बमबारी की खबर सामने आई है. हमले पाश्चर इलाके में हुए, जहां राष्ट्रपति भवन और दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का आवास भी मौजूद है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस क्षेत्र को दोबारा क्यों निशाना बनाया गया. इसी बीच उत्तर-पश्चिमी शहर Mahabad में भी हमलों की सूचना है. यह इलाका इराक सीमा के पास बेहद संवेदनशील माना जाता है. ईरान की रक्षा परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर Iraqi Kurdistan से कुर्द लड़ाके सीमा पार करते हैं तो कड़े कदम उठाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है.



  • Mar 06, 2026 16:31 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: “जंग में कुछ लोग मरेंगे”– संभावित हमलों पर ट्रंप का बड़ा बयान


    US Israel Iran War News Live Updates:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जमीन पर संभावित हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है. एक इंटरव्यू में जब Time Magazine ने उनसे पूछा कि क्या अमेरिकियों को जवाबी हमलों का डर होना चाहिए, तो ट्रंप ने कहा कि ऐसे खतरों के लिए हमेशा तैयारी रहती है. उन्होंने माना कि युद्ध की स्थिति में कुछ घटनाएं हो सकती हैं और “कुछ लोगों की जान भी जा सकती है.” ट्रंप ने कहा कि जब कोई देश युद्ध में उतरता है, तो नुकसान और मौतें पूरी तरह टाली नहीं जा सकतीं. उनका यह बयान बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच चर्चा का विषय बन गया है.



  • Mar 06, 2026 14:13 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: दुबई के लोगों के फोन पर आया अलर्ट का मैसेज

    US Israel Iran War News Live Updates: दुबई के लोगों को अभी-अभी अमीराती गृह मंत्रालय से उनके फोन पर एक अलर्ट मिला है, जिसमें उनसे मिसाइल के संभावित खतरों से बचने की अपील की गई है.



  • Mar 06, 2026 13:55 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: दिल्ली में ईरानी एम्बेसी ने अपना झंडा आधा झुकाया

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद दिल्ली में ईरानी एम्बेसी ने अपना झंडा आधा झुका दिया है. बता दें कि वह इजराइली और US के हमलों में मारे गए थे. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के शोक सभा में शामिल होने के लिए नेता ईरानी एम्बेसी पहुंच रहे हैं.

    ये भी पढ़ें: Middle East Tension: ईरान ने इस्राइल पर दागी खोर्रमशहर मिसाइल, जानें आखिर ये कितनी खतरनाक है



  • Mar 06, 2026 13:47 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: मिडिल ईस्ट में अब तक 200 बच्चे मारे गए

    US Israel Iran War News Live Updates:UNICEF के मुताबिक, ईरान के खिलाफ वीकेंड में US और इजराइल की मिलिट्री कार्रवाई के बाद से मिडिल ईस्ट में लगभग 200 बच्चों के मारे जाने की खबर है.

    ये भी पढ़ें: ईरानी नेवी को तगड़ा नुकसान पहुंचने के बाद छाई खामोशी, अमेरिका का दावा-बड़े हमले में 30 जंगी जहाजों को डुबोया



  • Mar 06, 2026 13:33 IST

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान पर US-इजराइल ने की भारी बमबारी

    US Israel Iran War News Live Updates: ईरान पर US-इजराइल युद्ध के सातवें दिन तेहरान पर भारी बमबारी हुई. इस हमले में ईरान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. हालांकि ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है.

    ये भी पढ़ें: ईरानी नेवी को तगड़ा नुकसान पहुंचने के बाद छाई खामोशी, अमेरिका का दावा-बड़े हमले में 30 जंगी जहाजों को डुबोया



World News Israel israel iran war USA
Advertisment