US-Israel-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच कुवैत के तट पर टैंकर में भीषण विस्फोट, तेल रिसाव की भी खबर

US-Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिका की ईरान में सैन्य कार्रवाई ने पूरे मध्य पूर्व को युद्ध की आग में झौंक दिया है. इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान लगातार हमले कर रहे हैं. इस बीच कुवैत में एक टैंकर में जोरदार धमाका होने की खबर है.

US-Israel-Iran War: इजरायल और अमेरिका की ईरान में सैन्य कार्रवाई ने पूरे मध्य पूर्व को युद्ध की आग में झौंक दिया है. इजरायल और अमेरिका लगातार ईरान लगातार हमले कर रहे हैं. इस बीच कुवैत में एक टैंकर में जोरदार धमाका होने की खबर है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Tanker Blast in Kuwait

ईरान के तट पर टैंकर में धमाका Photograph: (File/X@RT_com)

US-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. इस बीच कुवैत में एक टैंकर में भीषण धमाके की खबर है. बताया जा रहा है कि कुवैत के तट पर खड़े एक टैंकर में जोरदार धमाका हुआ है. इसके साथ ही तेल रिसाव की भी खर मिली है. ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी, यूकेएमटीओ ने बताया कि यह घटना मुबारक अल-कबीर क्षेत्र में हुई है. यूकेएमटीओ ने कहा कि, "लंगर डाले हुए एक टैंकर के मास्टर ने खाड़ी राज्य के मुबारक अल-कबीर क्षेत्र के पास बंदरगाह की तरफ एक बड़ा विस्फोट देखने और सुनने की खबर दी है. जिसके बाद उन्होंने एक छोटी नाव को आसपास के इलाके से निकलते हुए देखा."

Advertisment

टैंक पर सवार चालक दल सुरक्षित

उन्होंने आगे बताया कि इस मालवाहक टैंक में तेल भरा हुआ है. विस्फोट के बाद टैंक में पानी भर गया. जिससे पर्यावरण पर कुछ असर पड़ सकता है. वहीं एक अन्य बयान में कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि यह घटना देश की क्षेत्रीय जल सीमा से बाहर, मुबारक अल कबीर बंदरगाह से कम से कम 60 किलोमीटर (37 मील) दूर घटी है. हालांकि टैंक पर सवार चालक दल को सुरक्षित बताया जा रहा है.

ड्रोन हमले में मारे गए दो अन्य अमेरिकी सैनिकों की हुई पहचान

बता दें कि इजरायल-अमेरिकी के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो चुकी है. इस बीच ईरान ने दावा किया है इन हमलों में 1000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. वहीं इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने भी खाड़ी के कई देशों में बम बरसाएं. जिससे खाड़ी के सभी देश युद्ध की आग में जलने लगे हैं. बता दें कि रविवार को कुवैत में हुए एक ड्रोन हमले में 6 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे.

इनमें से चार की पहचान पहले हो गई थी, जबकि बाकी दो सैनिकों की पहचान बुधवार को हुई. पेंटागन ने बुधवार को इन सैनकों के नाम जारी कर दिए. इस ड्रोन हमले में मारे गए सैनिकों की पहचान चीफ वारंट ऑफिसर 3 रॉबर्ट मार्ज़न (54) सैक्रामेंटो, कैलिफोर्निया और मेजर जेफरी ओ'ब्रायन (45) इंडियनोला, आयोवा के रूप में हुई है.

रक्षा विभाग के अनुसार, हमले के समय मार्ज़न पोर्ट शुएबा स्थित कमांड सेंटर में मौजूद थे और माना जा रहा है कि हमले में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, हालांकि चिकित्सा जांचकर्ता द्वारा इसकी अंतिम पुष्टि की जानी बाकी है. जबकि मेजर ओ'ब्रायन, एक सिग्नल अधिकारी और सूचना प्रणाली इंजीनियर थे, जिनका साइबर सुरक्षा में दो दशक का करियर था.

मंगलवार को हुई थी चार सैनिकों की पहचान

इससे पहले मंगलवार को ड्रोन हमले में मारे गए चार सैनिकों की पहचान कर ली गई थी. इन सैनिकों में सार्जेंट डेक्लन कोडी (20) जो वेस्ट डेस मोइन्स, आयोवा के रहने वाले थे.  जबकि सार्जेंट प्रथम श्रेणी निकोल अमोर (39) व्हाइट बियर लेक, मिनेसोटा के निवासी थे. वहीं कैप्टन कोडी खोरक (35) विंटर हेवन, फ्लोरिडा के निवासी थे. वहीं सार्जेंट प्रथम श्रेणी नोआ टिटजेंस (42) बेलेव्यू, नेब्रास्का के रहने वाले थे.

बता दें कि इस ड्रोन हमले में मारे गए सभी छह सैनिक 103वीं सस्टेनमेंट कमांड के सदस्य थे, जो अमेरिकी सेना की एक रिजर्व इकाई है और महत्वपूर्ण रसद और आपूर्ति प्रदान करती है. यह घातक हमला अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" शुरू करने के ठीक एक दिन बाद हुआ, जिसके बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी ड्रोन और मिसाइल हमले शुरू कर दिए.

ईरान ने इजरायल पर की मिसाइलों की बौछार

उधर ईरान इजरायल में लगातार हमले कर रहा है. इजरायली सेना और ईरानी सरकारी मीडिया ने गुरुवार तड़के ईरान की ओर से मिसाइलों के हमले की पुष्टि की, जो सात घंटे से अधिक समय में इस तरह की पहली रिपोर्ट है. इस हमले के बाद तेल अवीव समेत कई इलाकों में "रेड अलर्ट" सायरन बजने लगे, हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. आईडीएफ ने कहा कि उसके रक्षा तंत्र खतरे को रोकने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.  साथ ही लोगों को अपने अपने आश्रयों से बाहर निकलने की अनुमति दे दी गई है.

ये भी पढ़ें: आखिर श्रीलंका के पास क्या कर रहा था ईरानी युद्धपोत ‘आइरिस देना’, जो हमले में हुआ तबाह

US-Israel Attack Iran US-Iran War
Advertisment