/newsnation/media/media_files/2026/02/28/iran-israel-2026-02-28-15-00-00.jpeg)
Iran-Israel
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान के खिलाफ "प्रीवेंटीव अटैक" यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई करके जंग का ऐलान कर दिया है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने इस ऑपरेशन की पुष्टि की है. इसी के साथ इजरायली सेना ने पूरे देश में अपने नागरिकों के लिए "प्रोएक्टिव अलर्ट" जारी कर दिया है. देश में जगह-जगह पर सायरन बजाए जा रहे हैं. इस तरह से ईरानी मिसाइल हमलों से लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकेंगे. यह संयुक्त हमला बताया जा रहा है. इस हमले के बाद से ईरान ने भी पलटवार किया है. तेल अवीव पर मिसाइलों से हमला कर दिया है. ईरान को कई देशो से समर्थन मिला है.
यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर हुआ है, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक वार्ताएं जारी हैं. जिनेवा में दोनों पक्षों के बीच तीसरे दौर की बातचीत जारी थी. आज नए दौर की बातचीत प्रस्तावित की गई. मगर इजरायल की सैन्य कार्रवाई ने युद्ध का ऐलान कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों ईरान को बहुत खतरनाक देश की संज्ञा दी थी.
- Feb 28, 2026 16:52 IST
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: 'रक्षा और दुश्मन की सैन्य कार्रवाई का सामना करना जरूरी', ईरान ने जारी किया बयान
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और जियोनिस्ट शासन ने ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए रक्षा ठिकानों, बुनियादी ढांचे और नागरिक इलाकों पर हमला किया. मंत्रालय के अनुसार, संभावित सैन्य आक्रामकता की आशंका के बाद भी ईरान ने बातचीत का रास्त अपनाया. इस तरह युद्ध को टालने की कवायद की गई. अब ईरानी जनता को इस बात पर गर्व कि उसने युद्ध रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया गया. मगर मौजूदा हालात में मातृभूमि की रक्षा और दुश्मन की सैन्य कार्रवाई का सामना करना जरूरी है.
- Feb 28, 2026 16:44 IST
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: 'आम लोगों जान की हिफाजत जरूरी', बेल्जियम की अपील
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: बेल्जियम के विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो का कहना है कि ईरान जनता को अपनी सरकार के फैसलों की चुकानी पड़ रही है. उन्होंने सभी पक्षों से अपील की कि किसी भी आम नागरिकों की जान की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए. संघर्ष के बीच मानवीय जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी जाए.
- Feb 28, 2026 16:29 IST
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: यूएई में ईरान के हमले में एक की मौत
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: यूएई में ईरान के हमले में एक की मौत हो गई हैं. इस दौरान ईरान की ओर से जानकारी दी गई है कि इजरायल के हमले से अभी तक सभी ईरानी कमांडर सुरक्षित हैं.
- Feb 28, 2026 16:21 IST
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: ईरान में प्राथमिक विद्यालय पर इजरायली हमले में पांच मरे
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया है कि इजरायली हमले में दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गान प्रांत में स्थित मीनाब शहर के एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया गया.
- Feb 28, 2026 16:08 IST
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: बगदाद के दक्षिण में हवाई हमले में दो इराकी लड़ाके मारे गए
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि बगदाद के दक्षिण में जुर्फ अल-सखार में हुए हवाई हमलों में कम से कम दो इराकी लड़ाके मारे गए और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. पीएमएफ, जिसे अरबी में हशद अल-शाबी के नाम से भी जाना जाता है, मुख्य रूप से शिया अर्धसैनिक गुटों का एक संगठन है जिसमें ईरान से जुड़े कई समूह शामिल हैं.
- Feb 28, 2026 16:05 IST
न्यूज़ नेशन की ग्राउंड रिपोर्ट! ईरान के हमलों के बाद दहला इजरायल, देखें क्या हैं हालात
इजराइल और ईरान के बीच सैन्य टकराव तेज हो गया है. हाइफा पर हमले के बाद इजराइल में लगातार सायरन बज रहे हैं और लोग बंकरों में शरण ले रहे हैं. ईरान ने अमेरिका के सहयोगी अरब देशों को भी चेतावनी दी है. अमेरिका और इजराइल की संयुक्त कार्रवाई पर बहस तेज है.
- Feb 28, 2026 15:54 IST
US-Israel Attack Iran LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल हमले पर ईरान का ऐलान- “जवाब देने में देश कोई कसर नहीं छोड़ेगा”
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान की विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका-इज़रायल के संयुक्त हमले के जवाब में कहा है कि देश "प्रतिक्रिया देने में किसी तरह कसर नहीं छोड़ेगा." विदेश मंत्रालय ने अपने अधिकारिक बयान में कहा कि अब वक्त आ गया है जब हमें अपने मातृभूमि की रक्षा करनी होगी। दुश्मन के सैन्य हमले का सामना करना होगा.
- Feb 28, 2026 15:48 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: जॉर्डन ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराईं
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: जॉर्डन की सेना के अनुसार, जॉर्डन के ऊपर से दो बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराई गई हैं. यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मिसाइलें किसने दागी थीं.
- Feb 28, 2026 15:46 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: सीरिया ने हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्से को किया बंद किया
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: सीरिया ने हवाई क्षेत्र के कुछ हिस्से को बंद करने का ऐलान किया है. सीरिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, देश के हवाई क्षेत्र के एक हिस्से को बंद किया जा रहा है.
- Feb 28, 2026 15:43 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: उत्तरी इजराइल में ईरान का बड़ा हमला
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: उत्तरी इजराइल में ईरान ने बड़ा हमला किया है. यह अटैक नौ मंजिला इमारत पर किया गया है.
- Feb 28, 2026 15:40 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: हमले का करारा जवाब दिया जाएगा: UAE
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: खामेनेई के घर पर भी अमेरिका और इजराइल का बड़ा हमला हुआ है. ईरान पर हमले को लेकर यूएई का कहना है कि हमले का करारा जवाब दिया जाएगा.
- Feb 28, 2026 15:37 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान ने हमले को बताया बुजदिलाना
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर 'भयानक हवाई हमला' करने का आरोप लगाया है. ईरान की सुरक्षा काउंसिल का कहना है कि यह हमला बातचीत के दौरान किया गया. उनका मानना है कि दुश्मन ऐसी हरकतों से उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान उनकी छोटी मांगों के आगे बिल्कुल नहीं झुकेगा.
- Feb 28, 2026 15:36 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: अबू धाबी और दुबई में धमाके
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: यूएई के शहर अबु धाबी और दुबई में नए धमाकों की खबरें सामने आई हैं. इसके चलते वहां का एयरस्पेस पहले ही बंद कर दिया गया था. फिलहाल, धमाकों के कारणों और किसी संभावित नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
- Feb 28, 2026 15:28 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: मिडिल ईस्ट की उड़ानें बंद
US-Israel Iran Strike Live: तुर्की एयरलाइंस ने मिडिल ईस्ट के कई देशों के लिए अपनी फ्लाइट्स रोक दी हैं. इनमें कतर, दुबई, कुवैत और ओमान जैसे बड़े देशों के साथ-साथ ईरान, इराक और सीरिया जैसे इलाके भी शामिल हैं.
- Feb 28, 2026 15:27 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: रियाद में हुए जोरदार धमाके
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: AFP की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में धमाकों की खबर सामने आ रही है. शुरुआती रिपोर्ट में जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई है. हालांकि, घटना के कारणों और किसी नुकसान को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
- Feb 28, 2026 15:26 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: उर्मिया में धमाके, इजराइली हमले के दावे के बाद बढ़ा तनाव
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान के पश्चिमी शहर उर्मिया शहर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है. बताया जा रहा है कि Israel Defense Forces ने इलाके में हमले किए हैं. इजराइली सेना के प्रवक्ता ने ईरान में सैन्य ठिकानों के पास रहने वाले लोगों को तुरंत क्षेत्र खाली करने की चेतावनी भी जारी की है.
- Feb 28, 2026 15:26 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: मनामा में जोरदार धमाका, US बेस पर मिसाइल हमले की खबर
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन की राजधानी Manama में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल अटैक से जुड़ा हो सकता है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल की ओर से हुए हमलों के जवाब में कार्रवाई कर रहा है.
- Feb 28, 2026 15:20 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: कतर ने कई मिसाइल हमले नाकाम किए
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि देश को निशाना बनाकर किए गए कई मिसाइल हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया. मंत्रालय के अनुसार, खतरे का पता चलते ही पहले से मंजूर की गई सुरक्षा योजना को तुरंत लागू कर दिया गया है. कार्रवाई करते हुए सभी मिसाइलों को कतर की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही इंटरसेप्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि हालात अभी नियंत्रण में है.
- Feb 28, 2026 15:16 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान सैन्य बेस को इजरायल बना रहा निशाना
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: इजरायली सेना ने पश्चिमी ईरान पर बड़ा अटैक किया है. इजरायली सेना ने नया बयान जारी किया है जिसमें वह पश्चिमी ईरान में ईरानी शासन के कई सैन्य बेस पर हमले की तैयारी कर रहा है.
- Feb 28, 2026 15:10 IST
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: पांच देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को ईरान ने बनाया निशाना
US-Israel Attacks Iran LIVE Updates: ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी सेना को निशाना बनाया है. बहरीन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर मिसाइल हमला हुआ है. कतर के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि ईरानी मिसाइल को पैट्रियट रक्षा प्रणाली ने रोक दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी से एक जोरदार विस्फोट की सूचना मिली है. कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इससे पहले ईरान की आईआरजीसी ने पुष्टि की है कि उसने अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद इजरायल की ओर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

Follow Us