/newsnation/media/media_files/2026/03/02/us-f-15-fighter-jet-crash-in-kuwait-2026-03-02-11-42-54.jpg)
अमेरिका का लड़ाकू विमान कुवैत में क्रैश Photograph: (X)
US Israel attack Iran: मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. शनिवार को इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से पूरा क्षेत्र युद्ध की आग में जल रहा है. ईरान ने इस हमले के बाद इजरायल, इराक, यूएई समेत कई देशों में मिसाइलें दागी. वहीं इजरायल और अमेरिकी की ओर से ईरान में अब भी बमबारी जारी है. जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई शीर्ष लीडर की मौत हो चुकी है.
कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 फाइटर जेट
इस बीच खबर आई है कि कुवैत में अमेरिकी सेना का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. इस विमान के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें विमान में आसमान में ही आग लगते हुई देखी जा सकती है. F-15 फाइटर जेट दुनिया के सबसे घातक और आधुनिक लड़ाकू विमानों में एक माना जाता है.
BREAKING: A U.S. Air Force F-15E Strike Eagle has crashed over Kuwait reportedly in a “friendly fire” incident as part of the war with Iran.
— Ed Krassenstein (@EdKrassen) March 2, 2026
The pilot has reportedly survived. pic.twitter.com/c3la3ncOK4
सामने आया विमान के क्रैश होने का वीडियो
अमेरिकी फाइटर जेट F-15 के क्रैश होने का एक वीडियो भी सामने आया है. वहीं ईरान से जुड़े कई हैंडल्स से ये दावा किया गया है कि कुवैत में अमेरिका का जो लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है उसे ईरान ने मार गिराया है. वहीं एफ-15 के क्रैश होने का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि विमान हवा में हवा में ही आग लग जाती है और वह तेजी से घूमते हुए नीचे गिरने लगता है और कुछ देर बाद जमीन पर गिर जाता है. हालांकि विमान में आग लगते ही पायलट पैरासूट लेकर कूद गया जिससे उसकी जान बच गई. हालांकि, अभी तक इस खबर की किसी ने पुष्टि नहीं की है. अमेरिका और कुवैत की सेना की ओर भी कोई बयान नहीं आया है.
A US F-15 fighter jet Shot down in Kuwait. pic.twitter.com/hC4ROftFCB
— Iran Military Daily (@Iranmilitary24) March 2, 2026
ईरान में अमेरिका-इजरायल के हमले जारी
वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी ईरान में लगातार हमले कर रहा है. अमेरिकी सेना इन हमलों के वीडियो भी जारी कर रही है. इनमें ईरान के सैन्य ठिकानों को मिसाइल और बम से उड़ाते हुए देखा जा सकता है. बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था. इन दो दिनों में ईरान के अंदर 2,000 से ज्यादा टारगेट्स को निशाना बनाय गया है. इस दौरान खामेनेई के कंपाउंड के साथ मिसाइल स्टोर, एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी के ठिकानों और अहम सैन्य बुनियादी ढांचों पर हमला किया गया है.
ये भी पढ़ें: 'अमेरिका के साथ अब कोई समझौता नहीं', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का ट्रंप को सख्त संदेश
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us