'अमेरिका के साथ अब कोई समझौता नहीं', ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का ट्रंप को सख्त संदेश

US-Israel Attack Iran: ईरान अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का हर हाल में बदला लेने की फिराक में है. इस बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं होगी.

US-Israel Attack Iran: ईरान अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का हर हाल में बदला लेने की फिराक में है. इस बीच ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं होगी.

author-image
Suhel Khan
New Update
Iran warns US

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी का ट्रंप को सख्त संदेश Photograph: (X@WhiteHouse/X@alilarijani_ir)

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिकी हमले में अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान अब हर हाल में इसका बदला लेने के मूड में है. इस बात का पता ईरान की राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल अली लारीजानी के एक बयान से चलता है. जिसमें उन्होंने कहा है कि अब अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं होगी.

Advertisment

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साफ कहा कि, अब ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा. उन्होंने आज सुबह करीब पौने दस बजे ये पोस्ट किया. अली लारीजानी की इस पोस्ट ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बार फिर से हलचल पैदा कर दी है. जिसका असर दुनियाभर के बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है.

क्या बोले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी लारीजानी?

बता दें कि अली लारीजानी ईरान की राजनीति में लंबे समय से मजबूत पकड़ रखने वाले वरिष्ठ नेता हैं. उनका ये बयान साफ तौर पर इस बात की ओर इशारा करता है कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और उसका बदला लिया जाएगा. उन्होंने अमेरिका को सख्त लहजे में कहा है कि, अब ईरान अमेरिका के साथ कोई नेगोशिएशन यानी समझौता नहीं करेगा.

लारीजानी का ये बयान वैश्विक स्तर पर इसलिए भी काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि ईरान की सुरक्षा और रणनीतिक नीति से जुड़े सबसे अनुभवी लोगों में से एक हैं. उन्होंने ये बात अल जजीरा के उस पोस्ट को रीपोस्ट करते कही जिसमें न्यूज एजेंसी ने वॉल स्ट्रीट जनरल के अधिकारियों के हवाले से कहा कि, वाशिंगटन के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की लारीजानी की पहल ओमान सल्तनत के मध्यस्थों के माध्यम से प्रस्तुत की गई.

ट्रंप पर साधा लारीजानी ने निशाना

Ali khamenei US-Israel Attack Iran
Advertisment