'अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर और शक्तिशाली राष्ट्र', ट्रंप ने बताया ईरान पर कब तक जारी रहेंगे हमले

US-Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर अभी भी हमले जारी हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर तब तक हमले जारी रहेंगे, जब तक हमारा लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता.

US-Israel Attack Iran: इजरायल और अमेरिका के ईरान पर अभी भी हमले जारी हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर तब तक हमले जारी रहेंगे, जब तक हमारा लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता.

author-image
Suhel Khan
New Update
Donald Trump on Israel Iran War

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X@WhiteHouse)

US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में भारी तनाव बना हुआ है. ईरान लगातार इजरायल समेत कई देशों पर हमले कर रहा है. वहीं इजरायल भी ईरान को लगातार निशाना बना रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर तब तक हमले जारी रहेंगे, जब तक कि हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता. ट्रंप के इस बयान से ऐसा लगता है कि ये जंग जल्दी थमने वाली नहीं है.

Advertisment

ईरान का पूरा सैन्य कमान खत्म- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, "पिछले 36 घंटों से अमेरिका और उसके सहयोगी 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' चला रहे हैं. हमने ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है, जिनमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने और ईरानी वायु रक्षा प्रणालियां शामिल हैं. अभी-अभी यह घोषणा की गई है कि हमने नौ जहाजों और उनके नौसैनिक भवन को नष्ट कर दिया है. ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है. कल रात, ईरान में उनकी मौत की घोषणा होने पर ईरानी जनता की आवाजें सड़कों पर खुशी और जश्न मनाते हुए सुनी गईं."

लक्ष्य की प्राप्ति तक जारी रहेगा अभियान- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि, "इस हमले में ईरान का पूरा सैन्य कमान भी समाप्त हो गया है, और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए आत्मसमर्पण करना चाहते हैं. इस समय युद्ध अभियान पूरी ताकत से जारी हैं, और ये तब तक जारी रहेगा जब तक हमारे सभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाते. अमेरिका अब फिर से दुनिया का सबसे अमीर, सबसे शक्तिशाली राष्ट्र है."

ट्रंप ने आगे कहा कि, "लंबी दूरी की मिसाइलों और परमाणु हथियारों से लैस ईरानी शासन हर अमेरिकी के लिए एक गंभीर खतरा होगा. हम ऐसे राष्ट्र को, जो आतंकवादी सेनाओं को खड़ा करता है, ऐसे हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते, जो उन्हें दुनिया को अपनी बुरी इच्छाओं के लिए मजबूर करने की अनुमति देगा. हम ऐसा नहीं होने देंगे. ऐसा हमारे साथ नहीं होना चाहिए, और हम इसे दूसरों के साथ भी नहीं होने देंगे."

ये भी पढ़ें: 'ऐसी ताकत के साथ पटलवार करेगा अमेरिका जो कभी देखी नहीं होगी', ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी

ट्रंप ने की ईरानी सेना से हथियार डालने की अपील

इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, "मैं एक बार फिर रिवोल्यूशनरी गार्ड, ईरानी सेना और पुलिस से आग्रह करता हूं कि वे अपने हथियार डाल दें और पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करें, वरना उनकी मौत निश्चित है." ट्रंप ने ईरान पर हमले को सही ठहराते हुए कहा कि, "ये कदम सही हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है कि अमेरिकियों को कभी भी परमाणु हथियारों से लैस और तमाम धमकियों से ग्रस्त एक कट्टरपंथी, रक्तपिपासु आतंकवादी शासन का सामना न करना पड़े."

ये भी पढ़ें: ईरान में जारी जंग से भारत पर आया संकट, जानें कैसे करोड़ों का अटका व्यापार

Donald Trump US-Israel Attack Iran
Advertisment