युद्ध की आशंका के बीच जिनेवा में US-ईरान की परमाणु वार्ता आज, विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बयान ने बढ़ाई टेंशन

US-Iran Nuclear Talks: अमेरिका और ईरान आज तीसरी बार परमाणु वार्ता करने जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच ये बातचीत स्विटजरलैंड के जिनेवा में होगी. लेकिन इस वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है.

US-Iran Nuclear Talks: अमेरिका और ईरान आज तीसरी बार परमाणु वार्ता करने जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच ये बातचीत स्विटजरलैंड के जिनेवा में होगी. लेकिन इस वार्ता से पहले ईरान ने अमेरिका को धमकी दी है.

author-image
Suhel Khan
New Update
US Vs Iran

परमाणु वार्ता से पहले ईरान की अमेरिका को धमकी Photograph: (X@WhiteHouse/File)

US-Iran Nuclear Talks: युद्ध की बढ़ती आशंका के बीच अमेरिका और ईरान के बीच आज एक बार फिर से परमाणु वार्ता होने जा रही है. दोनों देशों के बीच ये  बातचीत जिनेवा में होगी. जिसकी मध्यस्थता ओमान कर रहा है. इससे पहले भी दोनों देशों के बीच दो बार परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो चुकी है. लेकिन उसमें कोई समाधान नहीं निकला. अब दोनों देश तीसरी बार वार्ता के लिए एक मंच पर आए हैं. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के एक बयान ने फिर से टेंशन बढ़ा दी है. अराघची का कहना है कि वे युद्ध और शांति दोनों के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Advertisment

परमाणु वार्ता से पहले क्या बोले अराघची?

परमाणु वार्ता से पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि, वे युद्ध और शांति, दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और उन्होंने निष्पक्ष और संतुलित समझौते पर पहुंचने की उम्मीद जताई है. एक इंटरव्यू के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने कहा, "हम युद्ध (भगवान न करे) और शांति, दोनों विकल्पों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जैसा कि आप जानते हैं, मैं आज दोपहर अमेरिकी टीम के साथ वार्ता के तीसरे दौर के लिए जिनेवा जा रहा हूं. पिछली बार हमने कुछ प्रगति की थी."

'ईरान की सेनाएं अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार'

उन्होंने आगे कहा कि, "हम किसी हद तक सहमति तक पहुंचने में सफल रहे हैं, और मुझे लगता है कि इन सहमतियों के आधार पर हम एक समझौते के रूप में कुछ बना सकते हैं. मुझे लगता है कि एक निष्पक्ष, संतुलित और न्यायसंगत समझौता संभव है, और हम इसे कर सकते हैं." अराघची ने कहा कि देश की सशस्त्र सेनाएं अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि लक्ष्य युद्ध को रोकना है.

हम जानते हैं हमें अपनी रक्षा कैसे करनी है- अघारची

इसके साथ ही अघारची ने शांतिपूर्ण परमाणु प्रौद्योगिकी के लिए ईरान के अधिकार पर बल दिया और एक निष्पक्ष और संतुलित समझौते की उम्मीद जताई. ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि, "हमारी सेनाएं अपना काम करने के लिए तैयार हैं, और हम जानते हैं कि अपनी रक्षा कैसे करनी है, और हमने पिछली बार भी यही किया था. हमने पिछले युद्ध से बहुत कुछ सीखा है, इसलिए हम और भी अधिक तैयार हैं. इसका मतलब यह है कि हमारा लक्ष्य युद्ध को रोकना है."

ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: इन हथियारों से ईरान पर हमला कर सकता है अमेरिका, जानें इनकी खासियत

'ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए कोई सैन्य विकल्प नहीं'

उन्होंने कहा कि, 'जब आप युद्ध के लिए तैयार होते हैं, तो आप उसे रोक सकते हैं. वरना आप उसे अपने घर में आमंत्रित कर रहे हैं. इसलिए हम पूरी तरह से तैयार हैं, इसलिए नहीं कि हम युद्ध चाहते हैं, बल्कि इसलिए कि हम युद्ध को रोकना चाहते हैं. मैं कूटनीति का आदमी हूं. ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के लिए कोई सैन्य विकल्प नहीं है. यदि कोई चिंता है, यदि कोई प्रश्न है, यदि कोई अस्पष्टता है, तो हम उसका समाधान करने के लिए तैयार हैं."

ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: अमेरिका-ईरान के बीच जिनेवा में होगी परमाणु वार्ता, तेहरान में खामेनेई के खिलाफ फिर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

Us Iran Tension
Advertisment