पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दो महिलाओं ने दिया फिदायीन हमले को अंजाम, BLA ने जारी की तस्वीरें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए फिदायनी हमले को दो महिलाओं ने अजांम दिया था. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने इस बात की जिम्मेदारी ली है. दोनों महिलाओं की तस्वीरें भी जारी की हैं.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए फिदायनी हमले को दो महिलाओं ने अजांम दिया था. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने इस बात की जिम्मेदारी ली है. दोनों महिलाओं की तस्वीरें भी जारी की हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
pakistan balochistan attack

बलूचिस्तान में दो महिलाओं ने दिया था हमले को अंजाम Photograph: (X@Mureed)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फिदायनी हमले को अंजाम देने के पीछे दो महिलाओं का हाथ था. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है. बता दें कि बलूचिस्तान प्रांत के शहरों और कस्बों में हमलों में करीब 50 लोगों की जान गई. इन हमलों में शामिल दो महिलाओं की तस्वीरें बीएलए ने जारी की हैं. इनमें एक महिला की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में हुई है. इस घातक हमले में कम से कम 17 सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 50 लोग मारे गए हैं. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को बताया कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने 40 घंटे तक चली लड़ाई में अब तक 140 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है.

Advertisment

क्या बोले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि, इन दो हमलों में महिला हमलावर शामिल थीं. बलूचिस्तान बलूचिस्तान (बीएलए) ने एक बयान में कहा कि मेंगल मोहम्मद इस्माइल की बेटी और बलूचिस्तान के नुश्की की रहने वाली थीं. 2 अक्टूबर, 2002 को जन्मी मेंगल अपने 21वें जन्मदिन पर बीएलए की मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थी. उसके बाद उसने जनवरी 2024 में आत्मघाती हमलावर बनने का फैसला किया और शनिवार को नुश्की स्थित आईएसआई मुख्यालय को निशाना बनाया.

वायरल वीडियो में दिखी आत्मघाती हमलावर

इन आत्मघाती हमलों को अंजाम देने वाली दूसरी महिला का नाम अभी तक सामने नहीं आया है. हालांकि महिला का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह हमले से पहले अपने साथी पुरुष बीएलए के लड़ाके के साथ पाकिस्तानी सरकार का मज़ाक उड़ाती नज़र आ रही है. इस वीडियो में वह बंदूक हाथों में लेकर मुस्कुराती सुनाई दी. वीडियो में वह कहती है, वे (पाकिस्तान सरकार) केवल हमारी पीड़ित माताओं और बहनों पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं; वे हमसे सीधे मुकाबला नहीं कर सकते. यह उनकी क्षमता से परे है."

ये भी पढ़ें: Balochistan: बलोच विद्रोहियों ने एक साथ 12 शहरों पर किया हमला, कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की आशंका

40 घंटों में 145 आतंकवादी, 17 सुरक्षाकर्मियों की मौत

इस बीच बीएलए ने कहा कि, उसने पूरे बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए अपने 'हेरोफ' अभियान का दूसरा चरण शुरू कर दिया है. वहीं  दूसरी ओर, पाकिस्तानी सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों द्वारा किसी भी शहर या रणनीतिक प्रतिष्ठान पर कब्ज़ा करने के प्रयासों को विफल कर दिया है. बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को बताया कि अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 40 घंटों में चलाए गए कई आतंकवाद-विरोधी अभियानों में कम से कम 145 आतंकवादी और 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं.

ये भी पढ़ें: बलोच लिब्रेशन आर्मी का पाकिस्तानी सेना के ऊपर खतरनाक अटैक, सामने आया वीडियो

pakistan BLA
Advertisment