ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन में फूटा इल्हान ओमार का गुस्सा, 'तुमने अमेरिकियों की हत्या की है' चिल्लाकर निकलीं बाहर

Ilhan Omar: इल्हान ओमार का जन्म 1982 में सोमालिया में हुआ था. बचपन में गृहयुद्ध के कारण वे परिवार के साथ केन्या के शरणार्थी कैंप में रहीं और फिर 1995 में अमेरिका आ गईं.

Ilhan Omar: इल्हान ओमार का जन्म 1982 में सोमालिया में हुआ था. बचपन में गृहयुद्ध के कारण वे परिवार के साथ केन्या के शरणार्थी कैंप में रहीं और फिर 1995 में अमेरिका आ गईं.

author-image
Amit Kasana
New Update
Ilhan Omar, Donald Trump, State of the Union 2026, US Congress Clash, Immigration Policies, Somali Community, Democratic Outburst, Border Security Debate

डोनाल्ड ट्रंप और इल्हान ओमार

State of the Union 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस के दौरान कांग्रेस में एक जोरदार हंगामा देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर सामने आ रहीं वीडियो के मुताबिक कार्यक्रम में मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमन इल्हान ओमार ने खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया. 

Advertisment

दरअसल, अपने वक्तव्य के दौरान ट्रंप  इमिग्रेशन पॉलिसी और मिनेसोटा के सोमाली समुदाय पर बोल रहे थे तब ओमार ने जोर से चिल्लाकर उन्हें 'झूठा' और 'हत्यारा' कहा साथ ही आरोप लगाया कि उनकी नीतियों से अमेरिकियों की मौत हुई है. बता दें मंगलवार रात को कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन का संबोधन चल रहा था. इस दौरान ओमार और उनकी साथी कांग्रेसवुमन रशीदा तालिब ने ट्रंप भाषण के बीच में विरोध जताया और दोनों सदन से बाहर निकल गईं.

सोमाली समुदाय को ट्रंप ने कहा 'पाइरेट्स' 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप अपने भाषण में डेमोक्रेट्स पर आरोप लगा रहे थे कि वे अवैध प्रवासियों को बढ़ावा देकर अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं. उन्होंने मिनेसोटा को उदाहरण बताते हुए वहां के सोमाली समुदाय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया जिसे उन्होंने 'पाइरेट्स' जैसा करार दिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स को शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे बॉर्डर सिक्योरिटी को मजबूत करने के खिलाफ हैं. इसी पर ओमार का पारा चढ़ गया. उन्होंने ट्रंप की ओर इशारा करते हुए चिल्लाया, 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए'! तुमने अमेरिकियों की हत्या की है'! साथ ही उन्होंने ट्रंप को 'झूठा' भी कहा. यह सारा ड्रामा सदन की गैलरी से कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ट्रंप की नीतियां नस्लवादी हैं और वे सोमाली अमेरिकियों को बदनाम कर रही हैं 

ओमार का यह विरोध ट्रंप की इमिग्रेशन नीतियों पर उनके लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों का नतीजा माना जा रहा है. ट्रंप ने अपने भाषण में बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए फंडिंग बहाल करने की मांग की जिस पर रिपब्लिकन सांसदों ने तालियां बजाईं लेकिन डेमोक्रेट्स ने विरोध किया. ओमार ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि ट्रंप की नीतियां नस्लवादी हैं और वे सोमाली अमेरिकियों को बदनाम कर रही हैं जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं. 

कौन हैं इल्हान ओमार? 

जानकारी के अनुसार इल्हान ओमार का जन्म 1982 में सोमालिया में हुआ था. बचपन में गृहयुद्ध के कारण वे परिवार के साथ केन्या के शरणार्थी कैंप में रहीं और फिर 1995 में अमेरिका आ गईं. ओमार अमेरिकी कांग्रेस में चुनी जाने वाली पहली सोमाली-अमेरिकी मुस्लिम महिला हैं. 2019 से वे मिनेसोटा के 5वें डिस्ट्रिक्ट से कांग्रेस में हैं जहां बड़ी संख्या में सोमाली अमेरिकी रहते हैं. वे 'द स्क्वाड' नामक प्रोग्रेसिव ग्रुप की सदस्य हैं जो पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवा और विदेश नीति में बदलाव की पैरोकार हैं.

ये भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले-शहबाज शरीफ 'मर सकते थे'

World News
Advertisment