भारत-पाकिस्तान के संघर्ष पर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, बोले-शहबाज शरीफ 'मर सकते थे'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि स्थिति परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती थी. मगर उन्होंने हस्तक्षेप करके इस युद्ध को रुकवा दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि स्थिति परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती थी. मगर उन्होंने हस्तक्षेप करके इस युद्ध को रुकवा दिया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
trump and shahbaz

trump and shabaz

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कि अगर वह इस युद्ध को रोकने के लिए हस्ताक्षेप नहीं करते तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ मर सकते थे. ट्रंप बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर भारत और पाकिसतान के बीच युद्धविराम कराने का श्रेय लिया. ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया. उन्होंने आगे कहा, "3 करोड़ लोगों कहना है ​कि अगर उन्होंने हस्तक्षेप न किया होता तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो सकती थी."

Advertisment

ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया 

हाल के महीनों में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने के लिए वे ही जिम्मेदार थे. उन्होंने लगातार कहा कि उनके प्रशासन ने व्यापार समझौतों और शुल्क उपायों का उपयोग दोनों देशों में तनाव बढ़ाने से रोकने के लिए एक हथियार के रूप में किया. यह ऐसा दावा है जिसका नई दिल्ली ने समर्थन नहीं किया. 

आतंकी ठिकानों पर हमला किया था

रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सैन्य टकराव को लेकर जिक्र किया. इसमें 26 नागरिक मारे गए थे. इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. 

बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम भी दोहराया था 

बीते सप्ताह ट्रंप ने इस बात को दोहराया था कि उन्होंने मई 2025 के गतिरोध के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की थी. बोर्ड ऑफ पीस कार्यक्रम को लेकर बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को चेताया था कि अगर वे अपने मतभेद को दूर करते हैं तो व्यापार वार्ता को रोक दिया जाएगा. उन्होंने कहा था, "...मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अगर तुम दोनों इस केस को नहीं सुलझाते हो तो मैं तुम्हारे साथ कोई व्यापार समझौता नहीं करूंगा... और अचानक, हमने एक समझौता कर लिया. मैंने कहा था, अगर तुम लड़ते हो, तो मैं तुम्हारे दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा."

ये भी पढ़ें:  'देश की अर्थव्यवस्था पहले कभी भी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी', अमेरिकी कांग्रेस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump
Advertisment