'देश की अर्थव्यवस्था पहले कभी भी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी', अमेरिकी कांग्रेस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल में पहली बार स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया. उन्होंने अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और महंगाई पर बड़ी उपलब्धियों का दावा किया.

डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे कार्यकाल में पहली बार स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया. उन्होंने अर्थव्यवस्था, सीमा सुरक्षा और महंगाई पर बड़ी उपलब्धियों का दावा किया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Supreme Court Trump Tariffs, ट्रंप टैरिफ, 10% ग्लोबल टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट ट्रंप टैरिफ फैसला, भारत पर ट्रंप टैरिफ असर, ट्रंप टैरिफ इंडिया, Section 122 tariff, Trump tariffs 2026, US India trade deal, Trump Modi tariff

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार अमेरिकी कांग्रेस में वार्षिक 'स्टेट ऑफ द यूनियन'को संबोधित किया. इस दौरान ट्रंप का दावा है कि उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहले कभी भी इतनी तेजी से नहीं बढ़ी है. उनका दावा है कि देश को पहले डेड कहा जाता था.अब हम सबसे आगे पहुंच चुके हैं. ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने 'ड्रिल, बेबी, ड्रिल' का वादा निभाया. यह नारा अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य रिपब्लिकन नेताओं की ओर से तेल और गैस ड्रिलिंग को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है. 

Advertisment

स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी पुरुष हॉकी की तारीफ की. उन्होंने ओलंपिक हीरो कॉनर हेलेब्यूक को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम' से सम्मानित करने का ऐलान किया. अमेरिकी पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी इस दौरान यूएस कैपिटल में उपस्थित थे. अमेरिका ने 2026 के ओलंपिक के फाइनल में कनाडा को 46 साल बाद हॉकी में स्वर्ण पदक जीता.

अमेरिकी सीमा पूरी तरह से सुरक्षित 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सीमा अब पूरी तरह से सुरक्षित है. दुश्मन सहमे हुए हैं. उन्होंने कहा, 'हमारी सेना और पुलिस पहले से कहीं अधिक ताकतवर हुई है. वैश्विक मंच पर अमेरिका काफी सम्मान मिला है. इस दौरान ट्रंप ने इमिग्रेशन का मामला उठाया. यह उनके चुनाव अभियान के प्रमुख मामलों में एक था. अपने प्रशासन के दौरान अहम बदलाव का उन्होंने दावा किया. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर घातक फेंटानिल की तस्करी में रिकॉर्ड गिरावट आई है. यह 56 प्रतिशत तक कम हुई है. ट्रंप ने बताया कि अवैध आव्रजन और मादक पदार्थों की तस्करी पर पाबंदी लगी है. उन्होंने दावा किया कि अब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि बीते साल के अंत तक मेक्सिको के साथ लगने वाली अमेरिकी सीमा पर अवैध घुसपैठ रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. 

'ड्रिल, बेबी, ड्रिल' का अर्थ क्या है?

'ड्रिल, बेबी, ड्रिल' एक नारा की तरह है. इस नारे का अर्थ है कि अमेरिका में तेल और गैस निकालने की ड्रिलिंग को बिना रुके बढ़ाओ. इसका मकसद है, अमेरिका को विदेशी तेल पर निर्भरत से हटना है. तेल के दाम कम रखना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है. 

ये भी पढ़ें: PM Modi Israel Visit: आज से शुरू होगी पीएम मोदी की दो दिवसीय इजरायल यात्रा, रक्षा, सुरक्षा और व्यापारिक संबंध पर होगी चर्चा

Donald Trump
Advertisment