Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा, शांति वार्ता में बड़ी प्रगति, जानें जेलेंस्की ने क्या कहा

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा, रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में बड़ी प्रगति हो रही है. कुछ होने की संभावना बनी हुई है.

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा, रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में बड़ी प्रगति हो रही है. कुछ होने की संभावना बनी हुई है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Donald Trump and Zelensky

Donald Trump: (X@WhiteHouse X@@ZelenskyyUa)

Russia-Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता अपने नवीनतम दौर पर है. इससे कुछ बेहतर निकलकर आएगा. यह बात वरिष्ठ अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों की ओर से जिनेवा में वार्ता में नई प्रगति के संकेत देने के कुछ घंटों बाद कही गई. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,'क्या यह वाकई संभव है कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में बड़ी प्रगति हो रही है. जब तक आप इसे न देख लें, तब   तक विश्वास न करें, लेकिन कुछ अच्छा हो सकता है.' 

Advertisment

संशोधित शांति ढांचे का अनावरण किया

यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान को लेकर सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि शनिवार को जिनेवा में यूक्रेन और अमेरिकी प्रशासन के बीच बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन और कीव ने बैठकों के बाद एक संशोधित शांति ढांचे का अनावरण किया. इसमें 28-सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव को सामने रखा गया है. यूरोपीय अधिकारियों ने आलोचना की कि उनका मानना ​​था कि यह   मास्को के प्रति बहुत ज्यादा उदार था.

जानें जेलेंस्की क्या बोले 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि जिनेवा वार्ता के शुरुआती आकलन से पता चलता है कि नए अमेरिकी प्रस्तावों में "यूक्रेनी राष्ट्रीय हितों के लिए महत्वपूर्ण" तत्व शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि अब काम इस बात पर केंद्रित है कि यह योजना "मुख्य लक्ष्य को प्राप्त करने में वास्तव में प्रभावी हो. ताकि अंततः रक्तपात और युद्ध का अंत हो." एक्स पर एक बयान में, ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन का वार्ता दल जिनेवा से लौट रहा है और उन्हें "वार्ता की प्रगति" और अगले कदमों के बारे में जानकारी देगा. उन्होंने कहा, "हमें आवश्यक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है और मैं यूक्रेन के साथ खड़े सभी लोगों का धन्यवाद करता हूँ."

ये भी पढ़ें: इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी में 10 हजार साल बाद हुआ विस्फोट, भारत तक दिखा असर, कई उड़ानें प्रभावित

russia ukraine war Russia-Ukraine War news
Advertisment