/newsnation/media/media_files/2026/02/14/same-same-wine-bar-2026-02-14-11-50-53.jpg)
वैलेंटाइन डे को आमतौर पर प्यार करने वाले जोड़ों का दिन माना जाता है. लेकिन जिन लोगों का कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड नहीं है, उनके लिए इस दिन को खास बनाने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक अनोखी पहल की गई है. बता दें कि ‘Same Same Wine Bar’ ने वैलेंटाइन डे पर अकेले लोगों के लिए खास AI डिनर डेट का आयोजन किया है. यहां लोग किसी इंसानी पार्टनर के साथ नहीं, बल्कि अपने AI चैटबॉट के साथ डिनर डेट पर आ सकते हैं. आइए जानते हैं इस अनोखे पहल के बारे में.
स्क्रीन पर दिखने वाला AI बनेगा आपका डिनर साथी
सेम सेम वाइन बार कैफे में इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं. टेबल पर छोटे डिवाइस स्टैंड लगाए गए हैं, जिन पर लोग अपना फोन या टैबलेट रख सकते हैं. साथ ही हेडफोन की भी व्यवस्था है, ताकि लोग बिना शोर के अपने वर्चुअल साथी से बात कर सकें. लोग खाने और वाइन का आनंद लेते हुए स्क्रीन पर दिख रहे AI कैरेक्टर से बातचीत कर सकते हैं.
A NYC bar has opened tables for people to dine with their AI companions.
— Lit News Network (@litnewsnet) February 13, 2026
The bar partnered with an AI app letting guests customize and chat with virtual AI companions. The café features tables for one with iPhone stands for comfortable communication. pic.twitter.com/eIDhtOR7U5
यह कैफे न्यूयॉर्क के हेल्स किचन इलाके में स्थित है. आयोजकों का कहना है कि आजकल कई लोग AI चैटबॉट से अपनी निजी बातें साझा करते हैं. ऐसे में कुछ लोगों के लिए AI एक भावनात्मक साथी जैसा बन गया है. इसी सोच के साथ इस खास इवेंट की शुरुआत की गई है.
Have an AI girlfriend or boyfriend? Now there’s a bar for you. The Post's Rikki Schlott checked out the Hell’s Kitchen establishment that has been re-designed for those who have AI partners, so they can bring along their phone for a romantic evening. https://t.co/LM3fXTss5spic.twitter.com/HZhDXmQMQN
— New York Post (@nypost) February 12, 2026
EvaAI ऐप ने शुरू की पहल
इस पहल को EvaAI नाम के ऐप ने आयोजित किया है. इस ऐप पर यूजर्स अपनी पसंद का AI कैरेक्टर चुन सकते हैं या खुद का वर्चुअल पार्टनर तैयार कर सकते हैं. वे उसके लुक, आवाज और स्वभाव जैसी चीजें भी तय कर सकते हैं. ऐप पर टेक्स्ट और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की सुविधा मिलती है.
JUST IN: NYC bar opens for people with “AI” partners, tables optimized to dine face-to-face with your chatbot. 🤖🍷@grok you coming with me? pic.twitter.com/nQyUODnwKB
— Roxom TV (@RoxomTV) February 13, 2026
ओपनिंग नाइट में पहुंचे कई लोग
ओपनिंग नाइट (13 फरवरी) पर कैफे में कई लोग पहुंचे. टेबल पर वे अकेले बैठे थे, लेकिन उनके सामने स्क्रीन पर एनिमेटेड चेहरे दिखाई दे रहे थे. कुछ लोग टेक्नोलॉजी और मीडिया से जुड़े थे, तो कुछ पहले से AI कंपैनियन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे थे. 34 साल की एक महिला ने बताया कि AI के साथ बातचीत में उन्हें भावनात्मक सुकून और खुलकर बात करने की आजादी मिलती है. इस पहल ने दिखा दिया है कि अब वैलेंटाइन डे मनाने का तरीका बदल रहा है.
यह भी पढ़ें- हैरी पॉटर की 'Hogwarts Express' पर संकट! स्कॉटलैंड की मशहूर Jacobite स्टीम ट्रेन बंद होने के कगार पर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us