/newsnation/media/media_files/2026/02/13/hogwarts-express-2026-02-13-12-26-26.jpg)
hogwarts express Photograph: ((Tripadvisor) Google)
हैरी पॉटर फिल्मों में दिखाई गई मशहूर स्टीम ट्रेन सेवा पर जल्द ही रोक लग सकती है. जैकोबाइट ट्रेन, जिसे 'हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस' कहा जाता है, अपने डिब्बों में 1950 के दशक के पुराने दरवाजों के इस्तेमाल को लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षा विवाद में फंस गई है. यह ट्रेन फोर्ट विलियम से मल्लाइग तक चलती है और रास्ते में प्रसिद्ध ग्लेनफिनन वायाडक्ट से गुजरती है. यही वह पुल है जिसे हैरी पॉटर फिल्मों में जादुई ट्रेन के रूप में अमर कर दिया गया था. हर साल लगभग 7 लाख पर्यटक इस ऐतिहासिक सवारी का आनंद लेने आते हैं.
क्या है पूरा विवाद?
ये ट्रेन सेवाएं देने वाली कंपनी West Coast Railway Company पहले छूट के आधार पर इस ट्रेन को चलाती आई है. यह छूट उसे मुख्य रेलवे लाइन पर 'कब्जेदार दरवाजों' (Manual Bolt System) वाली बोगियों के साथ संचालन करने की अनुमति देता है. मगर दिसंबर 2025 में कंपनी को बड़ा झटका लगा, जब ऑफिस ऑफ रेल एंड रोड (ORR) के खिलाफ दायर की गई कानूनी चुनौती हाई कोर्ट में खारिज हो गई. इनका कहना है कि पुराने दरवाजे सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं हैं और इससे यात्रियों के गिरने या खिड़की से झुकते समय चोट लगने का खतरा बना रहता है.
ये भी पढ़ें- अप्रैल में चीन पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, साल के आखिर में जिनपिंग करेंगे अमेरिका का दौरा
कंपनी ने क्या कहा?
WCR का दावा है कि सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम को रेट्रोफिट करने में करोड़ों पाउंड का खर्च आएगा, जिससे उसका व्यवसाय प्रभावित हो सकता है. कंपनी का यह भी कहना है कि यदि सेवा पूरी तरह बंद होती है तो ब्रिटिश पर्यटन को करीब 50 मिलियन पाउंड का नुकसान हो सकता है.
आंकड़ों के मुताबिक, जैकोबाइट सेवा से स्कॉटिश अर्थव्यवस्था को हर साल लगभग 19.3 मिलियन पाउंड का लाभ प्राप्त होता है. वहीं, 101,429 यात्री यात्राओं से टिकट बिक्री के जरिए करीब 4.72 मिलियन पाउंड की इंकम होती है.
सेवा पर अनिश्चितता
फिलहाल ट्रेन की नई समय-सारिणी को औपचारिक रूप नहीं दिया गया है. कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि सेवा जारी रखने को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और सभी विकल्पों की समीक्षा भी की जा रही है. कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, पिछला साल उनके लिए अच्छा नहीं था. जैसे ही कोई निर्णय लिया जाएगा, यात्रियों को जरूर सूचित किया जाएगा.
विरासत या सुरक्षा, क्या है जरूरी?
वेस्ट कोस्ट रेलवे, जो यूके की 60% हेरिटेज ट्रेनों का संचालन करती है का कहना है कि कड़े नियम पारंपरिक ट्रेनों के अस्तित्व पर संकट डाल सकती है. हालांकि, अदालत ने रेगुलेटर के रुख को 'उचित' बताया है. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या यह ऐतिहासिक और सिनेमाई विरासत से जुड़ी ट्रेन आधुनिक सुरक्षा मानकों के साथ फिर से पटरी पर लौट पाएगी या फिर 'हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस' की यह जादुई यात्रा सचमुच थम जाएगी.
ये भी पढ़ें- अमेरिकी सीनेट में आप्रवासन कानूनों पर तीखी बहस, प्रवासियों की बढ़ी चिंताएं
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us