भारत को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कर दी ऐसी डिमांड, हिल गई पूरी दुनिया, चीन को लगेगी मिर्ची

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की प्रशंसा करते हुए उसे वैश्विक महाशक्तियों में शामिल करने का समर्थन किया. उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना की.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Putin File

Russian Prez Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत को महान देश बताया है. उन्होंने कहा कि भारत अन्य देशों की तुलना में काफी तेज वृद्धि कर रहा है. इस वजह से उसे वैश्विक महाशक्तियों की सूची में शामिल किया जाना चाहिए. 

Advertisment

पुतिन ने भारत के प्रगति की सराहना की. उन्होंने इसे वैश्विक क्षेत्र में अद्वितीय बताया. उन्होंने कहा कि रूस कई मोर्चों पर भारत के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है. पुतिन ने कहा कि भारत को डेढ़ अरब की आबादी, दुनिया की सभी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज विकास, प्राचीन संस्कृति और विकास भी अधिक संभावनाओं के सात महाशक्तियों की लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए. 

CJI Chandrachud Last Working Day: अपने पिता के ही दो फैसलों को पलटा, मनु सिंघवी ने पूछा- आपके यंग लुक का राज क्या है

भारत का आर्थिक विकास हो रहा है

पुतिन ने कहा कि भारत के साथ अपने रिश्तों को विभिन्न क्षेत्र में मजबूत कर रहे हैं. भारत महान देश है. भारत आर्थिक विकास में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. आर्थिक विकास के मामले में भारत बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के बीच भी प्रमुख है. भारत की जीडीपी 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है. हर साल भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती सोवियत संघ के समय से है. सोवियत संघ ने आजादी के लिए भारत की मदद की थी. 

सुरक्षा और रक्षा के बीच दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा और रक्षा के बीच मजबूत संबंध हैं. पुतिन ने आगे कहा कि देखिये भारत के सशस्त्र बलों के लिए पास कितने सारे रूसी सैन्य उपकरण हैं. हमारे रिश्तों में विश्वास हैं. हम भारत को हथियार सिर्फ बेचते नहीं हैं, बल्कि उन्हें साथ मिलकर डिजाइन भी करते हैं. 

अब आप यह खबर भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार ने कर दिया कमाल, ग्रामीणों की सहूलियत के लिए बड़ा फैसला

भारत-चीन पर भी बोले पुतिन

चीन और भारत संबंधों पर भी रूस के राष्ट्रपति ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच तनाव है. बुद्धिमान और सक्ष्म लोग अपने राष्ट्र के भविष्य को ध्यान में रखते हैं. दोनों देश समझौतों की तलाश में हैं. वे उन्हें पा लेंगे.  

अब आप यह खबर भी पढ़ें- AMU Minority Status: CJI चंद्रचूड़ बोले- AMU अल्पसंख्यक संस्थान है, 4-3 की बहुमत से सुप्रीम कोर्ट का फैसला

Vladimir Putin russia president putin
      
Advertisment