Russia: रूस के मेडिकल कॉलेज में 4 भारतीय छात्रों समेत 6 लोगों पर हमला, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Russia: रूस के उफा शहर की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर चार भारतीय छात्रों समेत लोगों को घायल कर दिया, जिससे विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठे.

Russia: रूस के उफा शहर की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर चार भारतीय छात्रों समेत लोगों को घायल कर दिया, जिससे विदेशी छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठे.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Russia-news

Russia: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां उफा स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एक 15 वर्षीय युवक ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे परिसर में दहशत का माहौल है.

Advertisment

घटना की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर चाकू लेकर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसा और स्पोर्ट्स हॉल में मौजूद छात्रों पर अचानक हमला कर दिया. वहां अफरातफरी मच गई और छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हमले में कई छात्रों को चोटें आईं.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया. उसने पुलिसकर्मियों पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए. गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आरोपी ने खुद को भी चाकू मार लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बच्चों के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

4 भारतीय छात्र घायल, भारतीय दूतावास ने जताई चिंता

घायलों में चार भारतीय छात्र भी शामिल हैं. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. भारतीय दूतावास ने घटना पर चिंता जताई है और पुष्टि की है कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है. कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा रवाना हो चुके हैं ताकि भारतीय छात्रों को हर संभव मदद दी जा सके.

रूसी जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमले के पीछे की वजह क्या थी. फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- US Vs Russia: America-रूस एटमी जंग से सिर्फ 30 मिनट दूर?

Russia News World News
Advertisment