/newsnation/media/media_files/2026/03/01/pakistan-protest-2026-03-01-14-50-14.jpg)
कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर बवाल Photograph: (ANI)
US-Israel Attack Iran: इजरायल-अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के खिलाफ कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. ईरान, इराक, भारत और पाकिस्तान में खामेनेई की मौत के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. इस बीच पाकिस्तान के कराची स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर भी भारी विरोध प्रदर्शन हुई. लेकिन इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने गोलीबारी कर दी. जिसमें करीब 10 लोगों के मारे जाने की खबर है.
खामेनेई की मौत के बाद भड़के लोग
बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय में भारी रोष है, भारत के भी कई राज्यों में शिया समुदाय के लोगों ने खामेनेई की मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पाकिस्तान के कराची में भी सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया. इस दौरान अमेरिकी सैनिकों ने गोलीबारी कर दी. जिसमें 10 लोगों की मौत होने की खबर है. बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर आगजनी की और खिड़कियां तोड़ दीं. साथ ही लाठियां और पत्थर भी फेंके. खबरों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए.
Reports: 10+ killed after soldiers open fire onpeople protesting at US consulate in Karachi pic.twitter.com/6m95XNqm59
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 1, 2026
खामेनेई की मौत के बाद भारी तनाव
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और तेहरान के कई शीर्ष अधिकारियों की हत्या करने वाले अमेरिकी और इजरायली संयुक्त हमलों के बाद अशांति फैल गई है. कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई पर आक्रोश जताया. साथ ही उन्हें क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया. तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के संयुक्त हमलों में खामेनेई, शमखानी और पाकपुर मारे गए हैं. इन हमलों में ईरानी सशस्त्र बलों के अन्य कमांडर भी मारे गए. इसके जवाब में, ईरान ने घोषणा की कि वह मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाएगा. ईरानी अधिकारियों ने अपने इस कदम को शीर्ष नेताओं की मृत्यु के बाद "मजबूत और निर्णायक प्रतिक्रिया" का हिस्सा बताया.
#WATCH | Karachi, Pakistan | Clashes broke out between Pakistani police and protesters who breached the outer wall of the US Consulate in Karachi. The incident occurred following news of US and Israeli attacks on Iran that killed Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei.
— ANI (@ANI) March 1, 2026
At least… pic.twitter.com/KaOPWtOdtR
ईरान पर अब भी हमले जारी
बता दें कि इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला किया था. जवाब में ईरान ने भी इजरायल में कई मिसाइलें दागी. इसके साथ ही मध्य पूर्व के देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी ईरान ने निशाना बनाया. वहीं इजरायल और अमेरिका अभी भी ईरान पर लगातार हमले कर रहा है. अमेरिका और इज़राइल के हमलों में 200 से अधिक लोग मारे गए है. अब ईरान ने इन हमलों का कड़ा जवाब देने की कसम खाई है. उसने क्षेत्र में कई अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया है, जिससे खाड़ी के अधिकांश देश नाराज़ हैं और उन्होंने इस कृत्य की निंदा की है.
ये भी पढ़ें: 'ऐसी ताकत के साथ पटलवार करेगा अमेरिका जो कभी देखी नहीं होगी', ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us