'ईरान पर अब तक हुए हमलों से 20 गुना भीषण अटैक करेगा अमेरिका', राष्ट्रपति ट्रंप की तेहरान को चेतावनी

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच अभी भी युद्ध जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है कि उस पर अब तक हुए हमलों से 20 गुना ज्यादा भीषण हमले किए जाएंगे.

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच अभी भी युद्ध जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है कि उस पर अब तक हुए हमलों से 20 गुना ज्यादा भीषण हमले किए जाएंगे.

author-image
Suhel Khan
New Update
Donald trump US President on Iran

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Photograph: (X@WhiteHouse)

US-Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल प्रवाह को रोकने की कोशिश की तो उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा भीषण हमला किया जाएगा. हालांकि इससे पहले ट्रंप ने कहा कि ईरान की जंग जल्द खत्म होने वाली है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके लिए कोई टाइमलाइन नहीं बताई. साथ ही उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि, अगर उन्होंने कुछ भी क्यूट करने की कोशिश की तो अमेरिका उस देश को खत्म कर देगा. ट्रंप ने ईरान वॉर को शॉर्ट टर्म एक्सकर्शन बताया.

Advertisment

जल्द खत्म होने वाला है युद्ध- डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, "यह जल्द ही खत्म होने वाला है, और अगर यह फिर से शुरू होता है तो उन्हें और भी ज्यादा नुकसान होगा." ट्रंप ने आगे कहा कि, "हमने थोड़ा एक्सकर्शन इसलिए लिया क्योंकि हमें लगा कि कुछ लोगों से छुटकारा पाने के लिए हमें ऐसा करना होगा. मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक शॉर्ट-टर्म एक्सकर्शन होने वाला है."

20 गुना ज्यादा भीषण हमला होगा- अमेरिकी राष्ट्रपति

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को धमकी दी. उन्होंने लिखा, "अगर ईरान ने होमुर्ज जलडमरूमध्य में तेल के प्रवाह को रोकने वाला कोई भी काम किया तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा भीषण हमला करेगा. इसके अलावा, हम आसानी से नष्ट किए जा सकने वाले ऐसे लक्ष्यों को निशाना बनाएंगे जिससे ईरान को फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा. उन पर मृत्यु, आग और क्रोध का राज होगा. लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं, ऐसा न हो. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!"

वो हम पर हमला करने वाले थे- राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान पर हमला करने की वजह भी बताई. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि, "वे एक हफ्ते के भीतर हम पर 100 प्रतिशत हमला करने वाले थे. वे तैयार थे. उनके पास अनुमान से कहीं ज्यादा मिसाइलें थी और वे हम पर हमला करने वाले थे. वे पूरे मध्य पूर्व और इजरायल पर हमला करने वाले थे." ट्रंप ने आगे कहा कि, 'हमने एक छोटा सा अभियान चलाया, क्योंकि हमें लगा कि कुछ बुराई को खत्म करने के लिए ऐसा करना जरूरी है. फिर मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक अल्पकालिक अभियान होगा.'

'हमने हासिल की जीत, लेकिन ये काफी नहीं"

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमलों को लेकर कहा कि, 'हमने कई मायने में जीत हासिल कर ली है, लेकिन अभी यह पर्याप्त जीत नहीं मिली है.' उन्होंने कहा कि, "हम पहले से कहीं अधिक दृण संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि अंतिम विजय प्राप्त कर सकें और इस लंबे समय से चले आ रहे खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर सकें."

इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चलाया संयुक्त अभियान

बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान शुरू किया. जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को ईरान पर हमले के साथ हुई. जिसे अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' नाम दिया है. उसके बाद से दोनों देश ईरान पर लगातार बमबारी कर रहे हैं. जिसमें अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के भी कई सदस्य इन हमलों में मारे गए हैं. वहीं ईरान भी इजरायल समेत मध्य पूर्व के कई देशों पर बमबारी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: 'परमाणु खतरा कम होने पर तेल की कीमतों में तेजी से आएगी गिरावट', ईरान से जंग के बीच बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Donald Trump US-Israel Attack Iran
Advertisment