मेक इन इंडिया को बढ़ावा, 25 फीसदी टैरिफ हुआ कम , जानें भारत-अमेरिका ट्रेड डील की बड़ी बातें

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का मसौदा जारी करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया गया.

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का मसौदा जारी करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए. जिसके तहत भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi Donald Trump India US Trade Deal

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता Photograph: (File)

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते का रूपरेखा सामने आ चुकी है. जिसके तहत दोनों देशों के बीच एक बड़े और स्थायी द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर काम तेज हो गया है. दोनों देशों के बीच टैरिफ को लेकर पिछले साल से चल रहे तनाव के बीच उठाया गया ये कदम दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मजबूती देने वाला होगा.

Advertisment

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत और अमेरिका इस फ्रेमवर्क को जल्द लागू करेंगे. साथ ही अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मिलकर काम करेंगे. जिसका मकसद ऐसा व्यापार समझौता तैयार करना है जिससे दोनों देशों को बराबर फायदा हो. इसीलिए इसे दोनों देशों के बीच साझेदारी के लिए एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

ट्रंप ने 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ हटाने का किया एलान

दोनों देशों के बीच हुई ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी करने से पहले अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की, कि अमेरिका भारतीय सामानों पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ को हटा रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर इस फैसले को लागू कर दिया. बता दें कि ट्रंप ने ये 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर लगाया गया था. ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अपने व्यापारिक अवरोधों को कम करेगा और अमेरिका से तेल समेत अन्य उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा. हालांकि भारत ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर संतुलित रुख अपनाया रहा है.

ट्रेड डील में कृषि और डेयरी सेक्टर पूरी तरह सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद एक पोस्ट में साफ किया कि, इस समझौते में भारतीय किसानों और ग्रामीण आजीविका के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है. उन्होंने बताया कि मक्का, गेहूं, चावल, सोयाबीन, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, कुछ सब्जियां और मांस जैसे संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है.

अमेरिका बाजार तक बढ़ेगी भारतीय उत्पादों की पहुंच

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता न केवल भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार तक व्यापक पहुंच प्रदान करेगा, बल्कि हमारे श्रम प्रधान क्षेत्रों को भी समर्थन देगा. इसके अतिरिक्त, यह हमारे डिजिटल बुनियादी ढांचे को भी काफी बढ़ावा देगा.

द्विपक्षीय आर्थिक जुड़ाव को मिलेगी मजबूती

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि ये ट्रेड डील गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने से लेकर मानकों को संरेखित करने और संयुक्त प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ाने तक, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता व्यापार को सुगम बनाने, बाजार के अवसरों का विस्तार करने और द्विपक्षीय आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है.

ये भी पढ़ें: 'भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आया रूस का बयान

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने इस फ्रेमवर्क को पीएम मोदी के नेतृत्व का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, खासकर एमएसएमई, किसानों और मछुआरों के लिए अमेरिका जैसे 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले बड़े बाजार के दरवाजे खुलेंगे. जिससे निर्यात बढ़ेगा, महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

मेक इन इंडिया को बढ़ावा, कई उत्पादों पर शून्य टैरिफ

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम समझौते के तहत जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और आभूषणों के साथ-साथ विमान के पुर्जों और कई भारतीय उत्पादों पर अमेरिका ने शून्य टैरिफ की सहमति जताई है. जिससे भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा मजबूत होगी और पीएम मोदी की मेक इन इंडिया पहल को सीधा फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जानें कृषि-डेयरी सेक्टर को लेकर क्या हुआ फैसला?

india us trade deal
Advertisment