'भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र', भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आया रूस का बयान

Russia on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद रूस का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें रूस ने कहा कि भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए आजाद है.

Russia on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते के बाद रूस का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें रूस ने कहा कि भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए आजाद है.

author-image
Suhel Khan
New Update
PM Modi with Putin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन Photograph: (DD)

Russia on India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद रूस का बड़ा बयान सामने आया है. बुधवार को क्रेमलिन ने कहा कि, भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए स्वतंत्र है और कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाने का उसका निर्णय कोई नई बात नहीं है. बता दें कि रूस का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के कुछ दिनों बाद आया है. जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए हैं.

Advertisment

सोमवार को हुई थी भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच सोमवार यानी 2 फरवरी को व्यापार समझौता हुआ था. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बातचीत के बाद भारत के साथ व्यापार समझौते का एलान किया. ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने भारत पर लगने वाले 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया. ट्रेड डील का एलान करते हुए ट्रंप ने ये भी कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमत हो गए हैं और अब वे अमेरिका और वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेंगे.

रूस तेल का एकमात्र सप्लायर नहीं: क्रेमलिन

इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने साफ किया कि मॉस्को नई दिल्ली के लिए कच्चे तेल का एकमात्र आपूर्तिकर्ता नहीं है और भारत द्वारा अपने कच्चे तेल आपूर्तिकर्ताओं में विविधता लाने का निर्णय कोई नई बात नहीं है. क्रेमलिन ने कहा कि, "हम अन्य सभी अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा विशेषज्ञों के साथ, इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि रूस भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का एकमात्र आपूर्तिकर्ता नहीं है. भारत हमेशा से इन उत्पादों को अन्य देशों से खरीदता रहा है. इसलिए, हमें इसमें कुछ भी नया नहीं दिखता."

ये भी पढ़ें: इंडियन ओसियन में बढ़ेगी भारत की धाक, रूस से लेने जा रहा है Nuclear-powered attack submarine

'तेल खरीद बंद करने का भारत से नहीं आया बयान'

ये बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं. बता दें कि एक दिन पहले ही पेस्कोव ने कहा था कि रूस को रूसी तेल की खरीद बंद करने के संबंध में भारत से कोई बयान नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें: 'ट्रेड डील के तहत अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत', रूस के बयान के बाद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

India-Russia Relation india us trade deal
Advertisment