Peru Helicopter Crash: पेरू में बाढ़ पीड़ितों को बचाने निकला सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत

Peru Helicopter Crash: पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में बाढ़ राहत मिशन पर निकला सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में 4 क्रू मेंबर समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई. घटना के कारण की जांच शुरू कर दी गई है.

Peru Helicopter Crash: पेरू के अरेक्विपा क्षेत्र में बाढ़ राहत मिशन पर निकला सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हादसे में 4 क्रू मेंबर समेत सभी 15 लोगों की मौत हो गई. घटना के कारण की जांच शुरू कर दी गई है.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Peru-helicopter-crash

Peru Helicopter Crash: दक्षिण अमेरिकी देश पेरू से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को बचाने निकला सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में हेलीकॉप्टर पर सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई. 

Advertisment

जले मलबे से क्रू और यात्रियों के शव बरामद

मिली जानकारी के मुताबिक, यह Mi-17 हेलीकॉप्टर अरेक्विपा क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य के लिए भेजा गया था. रविवार (22 फरवरी) दोपहर उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर का रेडियो संपर्क टूट गया. इसके बाद सेना और एयरफोर्स ने बड़े स्तर पर खोज अभियान शुरू किया. सोमवार (23 फरवरी) को दक्षिणी पेरू के कारवेली प्रांत के चाला जिले के चाला विएजो इलाके में हेलीकॉप्टर का जला हुआ मलबा मिला. Peruvian Air Force ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि हादसे में चार क्रू मेंबर और 11 यात्रियों की जान गई है. मृतकों में महिलाएं और सात नाबालिग बच्चे भी शामिल थे.

हादसे की वजह साफ नहीं

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर इका क्षेत्र के पिस्को से उड़ान भरकर बाढ़ से तबाह इलाकों की ओर जा रहा था. अरेक्विपा क्षेत्र में भारी बारिश और कीचड़ के कारण हालात बेहद खराब हैं और कई गांवों का संपर्क टूट चुका है. फिलहाल हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है. खराब मौसम, तकनीकी खराबी या अन्य कारणों की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं. यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य कितने जोखिम भरे होते हैं. पूरे देश में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Colombia Plane Crash: अब कोलंबिया में क्रैश हुआ विमान, 15 लोगों की मौत, मरने वालों में एक सांसद भी शामिल

Peru World News
Advertisment