पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बागी BLA ने 48 जगहों पर किया अटैक, 84 सैनिकों को उतारा मौत के घाट

बलूचिस्तान में हिंसा बढ़ने की खबर है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर एक साथ हमलों का दावा किया है. सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं.

बलूचिस्तान में हिंसा बढ़ने की खबर है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर एक साथ हमलों का दावा किया है. सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं.

author-image
Deepak Kumar
New Update
BLA-attacks-on-pakistan-army

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़े स्तर पर हमले करने का दावा किया है. संगठन ने कहा है कि उसके ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के दूसरे चरण के तहत बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग जगहों पर एक साथ हमले किए गए. जिन शहरों के नाम लिए गए हैं उनमें क्वेटा, नोशकी, मस्तुंग, दलबांदिन, कलात, खारान, पंजगुर, ग्वादर, पसनी, तुरबत, टुम्प, बुलेदा, मैंगोचर, लासबेला, केच और अवारान समेत कई अन्य इलाके शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, पिछले 12 घंटों से BLA लड़ाकों का कई इलाकों पर नियंत्रण बना हुआ है.

Advertisment

BLA ने जारी किया बयान

BLA की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमले सैन्य ठिकानों, सुरक्षा चौकियों और सरकारी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए. संगठन का दावा है कि इन कार्रवाइयों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचा है. बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन हेरोफ के दौरान, कुल 84 पाकिस्तानी सेना के जवान, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और CTD कर्मियों को मार गिराया गया, दर्जनों घायल हुए और 18 कर्मियों को जिंदा पकड़ लिया गया और जो फिलहाल BLA की हिरासत में हैं. BLA लड़ाकों ने केंद्रीय सैन्य मुख्यालय सहित कई चौकियों पर भी नियंत्रण कर लिया है और इन जगहों पर मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं. हालांकि पाकिस्तान की ओर से भी आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है.

बयान में यह भी कहा गया कि कई जगहों पर सड़कों और आवाजाही को प्रभावित किया गया. कुछ सरकारी इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का भी दावा किया गया है. संगठन ने यह भी बताया कि उसके कुछ सदस्य भी मारे गए हैं.

कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इंटरनेट और संचार सेवाओं पर भी असर पड़ने की खबरें हैं, हालांकि पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं है. आम नागरिकों में डर और अनिश्चितता का माहौल बताया जा रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पहले से अस्थिर क्षेत्र में तनाव और बढ़ा सकती हैं. बलूचिस्तान लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों और अलगाववादी हिंसा का सामना करता रहा है. फिलहाल जमीन पर हालात क्या हैं, इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. स्पष्ट तस्वीर आधिकारिक जानकारी और स्वतंत्र पुष्टि के बाद ही सामने आ पाएगी.

यह भी पढ़ें- Balochistan: बलोच विद्रोहियों ने एक साथ 12 शहरों पर किया हमला, कई पाकिस्तानी सैनिकों की मौत की आशंका

World News Pakistan News Baloch Liberation Army
Advertisment