नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार ( 2021 Nobel Peace Prize) के लिए नॉमिनेट किया गया है.
नई दिल्ली :
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार ( 2021 Nobel Peace Prize) के लिए नॉमिनेट किया गया है. इजरायल और यूएई के बीच ऐतिहासिक शांति वार्ता करवाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को नॉमिनेट किया गया है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने के पीछे वजह इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शान्ति समझौता में अहम भूमिका निभाना है नॉर्वे के ऑफिसियल द्वारा ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है.
US President Trump nominated for 2021 Nobel Peace Prize for brokering UAE-Israel peace deal
— ANI Digital (@ani_digital) September 9, 2020
Read @ANI Story | https://t.co/XL0sZ84JDP pic.twitter.com/XTmFktZ2gl
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन टाइब्रिंग की ओर से डोनाल्ड ट्रंप को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है. इनकी ओर से लगातार डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की गई थी. टाइब्रिंग ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने दो देशों के बीच चली आ रही लंबी दुश्मनी को खत्म करवाया है. जो किसी भी तरह के शांति पुरस्कार के लिए काफी है.
इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत पर कार्रवाई बदले की भावना है, बोले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस
गौरतलब है कि इसी साल अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं, ऐसे में इस नॉमिनेशन से उन्हें चुनावों में फायदा हो सकता है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी नोबेल के शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए