/newsnation/media/post_attachments/images/2022/05/13/khalifa-al-nahyan-32.jpg)
UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, PM ने जता दुख( Photo Credit : News Nation)
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (sheikh khalifa bin zayed al nahyan) का शुक्रवार को निधन हो गया है. वह अबू धाबी अमीरात के शासक भी थे. इससे पहले मोहम्मद बिन जायद को 2014 में भी हार्ट अटैक आया था. इसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से बहुत ही कम देखा गया. 1948 में पैदा हुए खलीफा सबसे अमीर अमीरात अबू धाबी में 2004 में सत्ता में आए और इसके बाद यूएई के मुखिया चुने गए. उनके सौतेले भाई क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान को उनके सबसे प्रबल उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है. यूएई के संविधान के मुताबिक दुबई के शासक उपराष्ट्रपति और प्रमुख शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम संघीय परिषद की ओर से नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में काम करेंगे. गौरतलब है कि सात अमीरात के शासकों का समूह 30 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे.
I am deeply saddened to know about the passing away of HH Sheikh Khalifa bin Zayed. He was a great statesman and visonary leader under whom India-UAE relations prospered. The heartfelt condolences of the people of India are with the people of UAE. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2022
प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ने जताया दुख
शेख खलीफा बिन जायद के निधन पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि शेख खलीफा बिन जायद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है. वह एक महान और दूरदर्शी राजनेता थे, जिनके कार्यकाल में भारत-यूएई संबंध समृद्ध हुए. भारत के लोगों की हार्दिक संवेदना यूएई के लोगों के साथ है. उनकी आत्मा को शांति मिले. वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि हम संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं. उन्हें एक ऐसे नेता के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात का आधुनिकीकरण और सशक्तिकरण किया. इसने भारत-यूएई संबंधों के परिवर्तन की नींव रखी.
We deeply mourn the passing away of His Highness Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE.
He will be remembered as a leader who modernized and empowered the United Arab Emirates. This laid the foundation of the transformation of the India-UAE relationship.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) May 13, 2022
HIGHLIGHTS
- 1948 में पैदा हुए थे खलीफा बिन जायद अल नाहयान
- 2004 में सबसे अमीर अबू धाबी अमीरात के बने थे शासक
- 14 में हार्ट अटैक के बाद से सार्वजनिक रूप से कम ही दिखे
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us