logo-image

लंदन हमले के संबंध में 12 लोग गिरफ्तार, तीन जगहों पर हुआ था ब्लास्ट

लंदन ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले में संलिप्तता के आरोप में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Updated on: 05 Jun 2017, 12:10 AM

ऩई दिल्ली:

लंदन ब्रिज पर हुए आतंकवादी हमले में संलिप्तता के आरोप में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

लंदन में शनिवार रात तीन ठिकानों पर आतंकी घटना घटी। एक घटना लंदन ब्रिज पर तो दूसरी घटना बोरो मार्केट में घटी। वहीं तीसरी घटना बकसोल में हुई है। ब्रिज पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वहां पैदल चल रहे लोगों को एक वैन ने टक्कर मारनी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: सेना ने पाकिस्तान के 5 भारतीय जवानों को मारने के दावे को खारिज किया

इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है।

लंदन ब्रिज से 14 किलोमीटर पूर्व की ओर स्थित बार्किंग में कई जगहों पर छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें: आतंकी घटनाओं से दहला लंदन, तीनों आतंकी समेत नौ की मौत, 20 लोग घायल