पीएम मोदी ने 'डियर फ्रेंड' शिंजो आबे को संभावित जीत पर दी बधाई, कहा- भारत-जापान संबंध होंगे मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आम चुनाव में संभावित जीत के लिए बधाई दी है। जापान में रविवार को आम चुनाव हुए थे जिसमें शिंजो आबे की गठबंधन पार्टियों के साथ दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है।
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आम चुनाव में संभावित जीत के लिए बधाई दी है। जापान में रविवार को आम चुनाव हुए थे जिसमें शिंजो आबे की गठबंधन पार्टियों के साथ दो तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे को इस अभूतपूर्व जीत पर हार्दिक बधाई। भारत, जापान संबंधों में मजबूती बढ़ाने की उम्मीद है।'
जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके के एग्जिट पोल में आबे के गठबंधन को अभूतपूर्व जीत मिलती दिख रही है, जिसके बाद मोदी ने उन्हें बधाई दी।
Heartiest greetings to my dear friend @AbeShinzo on his big election win. Look forward to further strengthen India-Japan relations with him.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 23, 2017
जापान में आम चुनाव के लिए हो रही है वोटिंग, शिंजो आबे का गठबंधन कर सकता है वापसी
एग्जिट पोल में आबे की कंजर्वेटिव लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को संसद की 465 सीटों में से 253 से 300 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
देश में रविवार को संसद की 465 सीटों पर चुनाव हुए थे। चुनाव के आधिकारिक नतीजे सोमवार को ही आने की संभावना है।
फोटो में देखें: 'बिल्ला' से लेकर 'बाहुबली' तक हिट फिल्मों में छाये प्रभास, बॉलीवुड क्वीन संग भी कर चुके है रोमांस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: क्यों खास है इस वर्ष अक्षय तृतीया? ये है बड़ा कारण
-
Amavasya Ke Totke: दुश्मनों से हैं परेशान या कोई फैला रहा है नेगेटिव एनर्जी, तो आज रात करें ये उपाय
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार क्या है मनुष्य का असली धर्म, यहां जानिए
-
Rajarajeshwar Temple: राजराजेश्वर मंदिर की क्या है खासियत जहां पीएम मोदी ने टेका माथा