logo-image
लोकसभा चुनाव

रूस ने नाटो मिशन को निलंबित करने का निर्णय लिया

रूस ने नाटो मिशन को निलंबित करने का निर्णय लिया

Updated on: 19 Oct 2021, 01:15 PM

मास्को:

रूसी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि उन्होंने गठबंधन के शत्रुतापूर्ण व्यवहार के विरोध में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिए रूस ने स्थायी मिशन के संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सोमवार को एक बयान में मंत्रालय के हवाले से कहा कि बेल्जियम में रूस के राजदूत को नाटो मुख्यालय के साथ आपातकालीन संपर्क के लिए अधिकृत किया जाएगा, जबकि मास्को में नाटो के सदस्य राज्यों का एक राजदूत इसी तरह के कार्य कर सकता है।

रूस मास्को में नाटो सैन्य संपर्क मिशन की गतिविधियों को भी निलंबित कर रहा है और उसके कर्मचारियों की मान्यता 1 नवंबर को रद्द कर दी जाएगी।

इसके अलावा, रूस मास्को में नाटो सूचना कार्यालय के काम को समाप्त कर रहा है।

रूसी पक्ष ने अपने निर्णय के बारे में नाटो अंतर्राष्ट्रीय सचिवालय को सूचित किया है।

नाटो ने 6 अक्टूबर को ब्रसेल्स में रूसी मिशन के आठ सदस्यों को अघोषित रूसी खुफिया अधिकारी बताते हुए निष्कासन की घोषणा की थी।

इसके अतिरिक्त, मिशन में रूसी कर्मचारियों की संख्या 20 से घटाकर 10 कर दी गई।

इससे पहले, दोनों पक्षों के बीच सभी व्यावहारिक नागरिक और सैन्य सहयोग को निलंबित करने के लिए 1 अप्रैल 2014 को गठबंधन के फैसले के बाद, 2015 और 2018 में नाटो द्वारा ब्रसेल्स में रूसी मिशन का साइज दो बार एकतरफा कम कर दिया गया था।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.