logo-image
लोकसभा चुनाव

पुर्तगाल के पीएम एंटोनिया कोस्टा से मिले मोदी, आर्थिक सहयोग पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत शनिवार को पुर्तगाल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की।

Updated on: 24 Jun 2017, 07:33 PM

highlights

  • पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मिले पीएम नरेंद्र मोदी
  • आर्थिक, अंतरिक्ष सहयोग समेत अन्य विषयों पर होगी भारत-पुर्तगाल के बीच चर्चा
  • तीन देशों के दौरे पर हैं पीएम मोदी, पुर्तगाल के बाद जाएंगे अमेरिका और नीदरलैंड

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत शनिवार को पुर्तगाल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। 

कोस्टा इसी वर्ष जनवरी में भारत दौरे पर आए थे। जिसके बाद पीएम मोदी ने पुर्तगाल का दौरा किया है। एंटोनियो कोस्टा भारतीय मूल के हैं। ।

प्रधानमंत्री मोदी पुर्तगाल बाद अमेरिका और नीदरलैंड्स जाएंगे।

पुर्तगाल रवाना होने से पहले मोदी ने कहा, 'प्रधानमंत्री कोस्टा के जनवरी, 2017 में भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों में गतिशीलता आई है।'

उन्होंने कहा कि हालिया विचार-विमर्श के आधार पर दोनों देश संयुक्त रूप से शुरू किए गए विभिन्न पहलों और फैसलों की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के लिए लंच में खास तौर पर स्पेशल गुजराती खाने की गई है। जिसमें राजमा-मकई, साग कोफ्ता, तड़का दाल, केसर राइस भी है।

मोदी ने कहा, 'हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए आगे की चर्चा करेंगे, जिसमें आर्थिक सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष सहयोग तथा जन सहयोग जैसे विषय प्रमुख होंगे।'

प्रधानमंत्री ने पुर्तगाल में निवास करने वाले भारतीय समुदाय से भी मुलाकात को लेकर उत्सुकता जाहिर की।

भारतीय समुदाय से मुलाकात के बाद शनिवार को ही मोदी पुर्तगाल के प्रधानमंत्री कोस्टा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे और विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके अलावा वह यहां भारत-पुर्तगाल स्टार्ट-अप केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

पुर्तगाल ने अक्टूबर, 2005 में भारत में वांछित आतंकवादी अबू सलेम और मोनिका बेदी का भारत को प्रत्यर्पण कर दिया था, जो किसी यूरोपीय देश से भारत को होने वाला पहला प्रत्यर्पण था।

पुर्तगाल के बाद अमेरिका होगा पड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत अमेरिका भी जाएंगे, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। मोदी 26 जून को अमेरिका की यात्रा से पहले शनिवार को पुर्तगाल में होंगे। अपनी यात्रा के तीसरे चरण में 27 जून को वह नीदरलैंड जाएंगे।

मोदी ने अमेरिका दौरे को लेकर कहा, 'मैं राष्ट्रपति ट्रंप के अधीन नए अमेरिकी प्रशासन के साथ अपनी साझेदारी के लिए एक दूरदर्शिता वाले दृष्टिकोण का निर्माण करने के लिए तत्पर हूं।'

मोदी की अमेरिका यात्रा का विशेष महत्व है, क्योंकि पिछले साल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद यह उनका पहला दौरा होगा, जब वह नए राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) से मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ट्रंप और उनके कैबिनेट सहयोगियों के साथ उनकी आधिकारिक बैठकों के अलावा वह कुछ प्रमुख अमेरिकी सीईओ और बड़े भारतीय प्रवासियों से भी मिलेंगे।

और पढ़ें: अमेरिकी थिंक टैंक की नसीहत, भारत की मदद के बिना चीन को काबू नहीं कर पाएगा वॉशिंगटन

27 जून को नीदरलैंड में अपनी यात्रा का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री मार्क रुट के साथ एक आधिकारिक बैठक होगी और इस दौरान वह आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन सहित आतंकवाद व महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। 

और पढ़ें: ये क्या... अमेरिकी प्रेस सचिव ने भारत को 2 महीने पहले ही दे दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

(इनपुट IANS से भी)