logo-image

जापानी राजकुमारी माको अपने प्यार 'कोमुरो' के लिए छोड़ेंगी शाही ऐशो-आराम, 6 साल पहले हुई थी मुलाकात

जापान की राजकुमारी माको अपने कॉलेज के सहपाठी कोमुरो नामक शख्‍स से प्यार करती हैं जो कि जापान का आम नागरिक है।

Updated on: 03 Sep 2017, 09:57 PM

नई दिल्ली:

इतिहास के पन्नों में ऐसा बहुत कम देखने को मिला होगा कि किसी ने प्यार के लिए राजमहल के आराम और ऐश भरे जीवन को छोड़ने का फैसला किया हो

ऐसा एक ताजा मामला जापान से सामने आया है जापान की राजकुमारी माको अपने कॉलेज के सहपाठी कोमुरो नामक शख्‍स से प्यार करती हैं जो कि जापान का आम नागरिक है

शाही परिवार की सदस्य माको अपने प्रेमी से विवाह रचा कर ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़ आम जिंदगी जियेंगी। जापान की परंपरा के मुताबिक आम युवक से शादी करने के बाद माको शाही दर्जा खो देंगी लेकिन ये कानून शाही पुरुषों पर लागू नहीं होता है।

और पढ़ें: विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ रास आती है बल्लेबाजी, अब तक लगा चुके हैं 7 शतक

25 साल की माको सम्राट अकिहोती की सबसे बड़ी पोती और सम्राट के दूसरे पुत्र राजकुमार अकिशीनो की सबसे बड़ी बेटी हैं।

राजकुमारी माको और उनके ब्वॉयफ्रेंड कोमुरो की पहली मुलाकात 2012 में टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में हुई थी और वहीं से इन दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी।

केई कोमुरो एक लॉ कंपनी में काम करते हैं 25 साल के कोमुरो ने बताया कि वो 3 साल से अधिक समय से राजकुमारी को शादी का प्रस्ताव दे चुके हैं

अगले साल इन दोनों जोड़े की शादी हो सकती है

और पढ़ें: अपने बेटी सुहाना को मिस कर रहे शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर