हैरिकेन हार्वे: एक भारतीय छात्र की मौत, तूफान के दौरान हुआ था घायल
अमेरिका के टेक्सस में हार्वे तूफान की चपेट में आने से घायल हुए 24 साल एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।
नई दिल्ली:
अमेरिका के टेक्सस में हार्वे तूफान की चपेट में आने से घायल हुए 24 साल एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है।
टेक्सस ए एम यूनिवर्सिटी के छात्र निखिल भाटिया अपनी दोस्त शालिनी सिंह के साथ शनिवार को लेक ब्रायन में तैराकी करने गए थे। हैरिकेन हर्वे की चपेट में आने से दोनों ही गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
भारतीय कांस्युलेट के अधिकारियों ने बताया कि निखिल भाटिया को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन शालिनी सिंह की हालात अब भी गंभीर बताई जा रही है।
भारतीय कांस्युलेट लगातार दोनों के परिवार वालों से संपर्क में हैं।
और पढ़ें: कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ी
भाटिया जयपुर से हैं और उनकी दोस्त शालिनी दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों ही पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रैजुएशन कर रहे थे।
उनके दोस्तों के अनुसार दोनों झील में तैर रहे थे उसी दौरान एक लहर आई और उन्हें गहराई की तरफ धकेल दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दोकर दोनों की सहायता की मांग की।
ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि दोनों खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद भी झील में तैरने क्यों गए।
भारतीय कांस्युलेट वहीं पर इन दोनों के इलाज की निगरानी कर रहा था। भाटिया की मां वहां पहुंच चुकी हैं।
और पढ़ें: Video: राजस्थान में गर्भवती महिला के ऑपरेशन में झगड़ने लगे दो डॉक्टर
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Daughter: मां आलिया से बढ़कर राहा से प्यार करती हैं शाहीन भट्ट, मासी की गोद में आईं नजर
-
Viral Videos: आलिया-रणबीर से लेकर ऋतिक-सबा तक, स्टार स्टडेड डिनर में शामिल हुए ये सितारे
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा