/newsnation/media/post_attachments/images/2022/05/27/burkini-18.jpg)
मुस्लिम महिलाओं पर लगी एक और पाबंदी( Photo Credit : फोटो- @treschic.fashionboutique Instagram)
फ्रांस (france) में मुस्लिम महिलाओं के द्वारा स्विमिंग पूल में पहनी जाने वाली बुर्किनी पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फ्रांसीसी अदालत ने उस नियम को पलट दिया जिसमें मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी (Burkini) पहनने की अनुमति दी गई थी. जिसके बाद से अब मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक पूल में बुर्किनी नहीं पहन सकेंगी. इससे पहले फ्रांस के ग्रेनोबल के मेयर ने कुछ दिन पहले मुस्लिम महिलाओं को बुर्किनी पहनने की मंजूरी दी थी. मुस्लिम महिलाएं पूल में बुर्किनी पहनती हैं जो एक तरह का स्विमसूट है.
यह भी पढ़ें: 'Goodfellas' एक्टर Ray Liotta का निधन, शोक में डूबा सिनेमाजगत
Le tribunal administratif retient que le maire de Grenoble, avec cette décision autorisant le « burkini » dans les piscines municipales, a porté une atteinte grave à la laïcité. Des excuses s’imposent. https://t.co/NKF9k6MCjP
— Gérald DARMANIN (@GDarmanin) May 25, 2022
फ्रांस में बीते कई सालों से बुर्के को लेकर बहस होती रही है. यहां तक की साल 2011 में सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं द्वारा पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. फ्रांस पहला यूरोपीय देश बना था जिसने बुर्के पर प्रतिबंध लगाया था. ये प्रतिबंध राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने लागू किया थआ. राष्ट्रपति का कहना था कि हिजाब या बुर्का महिलाओं के साथ अत्याचार है. 16 मई 2022 को ग्रेनोबल शहर के मेयर ने आदेश दिया था कि मुस्लिम महिलाएं पूल में बुर्किनी पहन सकती हैं. 'बुर्किनी' मुस्लिम महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया एक ऐसा स्विमसूट होता है जिसमें केवल चेहरे, हाथ और पैर दिखाई देते हैं बाकी हिस्सा ढका होता है.
HIGHLIGHTS
- फ्रांस में 2011 में महिलाओं को पूरा चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था
- अब बुर्किनी पर भी लगा प्रतिबंध
- फ्रांस में मुस्लिम महिलाएं सार्वजनिक पूल में बुर्किनी नहीं पहन सकेंगी