विडियो: पहले डिबेट में हिलेरी ने दी ट्रंप को मात
व्हाइट हाउस के लिए दौड़ तेज होने के साथ ही हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार प्रसारित होने वाली बहस को लेकर अमेरिका में काफी उत्साह देखा गया।
नई दिल्ली:
व्हाइट हाउस के लिए दौड़ तेज होने के साथ ही हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रीय स्तर पर पहली बार प्रसारित होने वाली बहस को लेकर अमेरिका में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बहस के बाद एक सर्वे कराया गया जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि इन दोनो उम्मीदवारो में से लोग किनकी बातों से ज़्यादा प्रभावित हुए हैं। सर्वे के मुताबिक 62% लोग हिलेरी क्लिंटन से सहमत दिख रहे हैं,जबकि ट्रम्प के साथ केवल 27% लोग ही दिख रहे है।
एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच अर्थव्यवस्था और नयी नौकरियां लाने को लेकर भी दोनो के बीच तीखी तकरार देखी गई। हिलेरी और क्लिंटन न्यूयार्क के होफस्ट्रा विश्वविद्यालय में 90 मिनट तक बहस की। राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाली तीन बहसों में से यह पहली है। चुनाव से पहले उम्मीदवारों के बीच सीधी बहस अमेरिकी चुनाव की प्रक्रिया का हिस्सा है।
Donald Trump and Hillary Clinton #debate stamina. pic.twitter.com/L9uPmGBSIa
— To2network (@TodosNetwork) September 27, 2016
क्या कहा डोनाल्ड ट्रंप ने
- ट्रंप ने दावा किया कि चीन के पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका का इस्तेमाल गुल्लक की तरह किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘देश से नौकरियां जा रही है। ये नौकरियां मेक्सिको जा रही है। वे कई अन्य देशों में जा रही हैं। आप देखिए कि चीन हमारे उत्पाद बनाने के संदर्भ में हमारे देश के साथ क्या कर रहा है।
- चीन अपनेपुनर्निर्माण के लिए हमारे देश का इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर रहे हैं और कई अन्य देश भी यही चीज कर रहे हैं। हमें हमारी कंपनियों को अमेरिका छोडने और इसके साथ, उनके लोगों को नौकरी से निकाले जाने से रोकना होगा।
- इससे नौकरियां पैदा होंगी जो हमने रोनाल्ड रीगन के दौर के बाद से नहीं देखा है। यह देखना बहुत खूबसूरत होगा। ट्रंप ने दोहराया कि चीन समेत अन्य देशों के साथ व्यापारिक सौदों पर फिर से वार्ता किये जाने की आवश्यकता है।
- ट्रंप ने कहा, ‘हमारा देश गहरे संकट में है, हमें हमारे व्यापारिक सौदों पर फिर से वार्ता करनी होगी। वे हमारी नौकरियां ले रहे हैं, वे प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं, सच कहूं, वे ऐसी चीजें कर रहे हैं जो हम नहीं करते।
क्या कहा हिलेरी क्लिंटन ने
- बहस में हिलरी ने कहा कि हमें मध्यम वर्ग पर ध्यान देना है। हमारी स्थिति 2008 से बेहतर है। व्यापार केवल हमारी चुनौती नहीं है। हमें पूरे विश्व के साथ व्यापार करना है। हिलेरी ने कहा कि हमें एक ऐसी अर्थव्यवस्था तैयार करनी होगी, जो हर किसी के लिए हो, सिर्फ बड़े लोगों के लिए नहीं। हिलेरी ने कहा कि ट्रंप के पास जिस इकोनॉमिस्ट प्रोजेक्ट का प्लान है, वो देश के कर्ज को बढ़ा देगा।
- हिलेरी ने कहा, ‘हालांकि, हमें ऐसी प्रणाली की भी आवश्यकता है जो काम को पुरस्कृत करे, न कि केवल वित्तीय लेन देन को। डोनाल्ड ट्रंप ने जो योजना आगे रखी है, वह अर्थव्यवस्था को नीचे की ओर ले जाएगी।
- हमने सबसे बुरा वित्तीय संकट देखा, 1930 के बाद सर्वाधिक मंदी का दौर। इसका मुख्य कारण कर नीतियां थीं जिन्होंने अमीरों पर करों में कटौती की, जो मध्यम वर्ग में निवेश करने में असफल रहीं, जिन्होंने तूफान पैदा कर दिया। हिलेरी ने कहा, दरअसल डोनाल्ड उन लोगों में से एक थे जिन्होंने आवासीय संकट का समर्थन किया।
- लोगों ने दोनों की योजनाएं देखी हैं जिससे निष्कर्ष निकलता है कि मेरी योजनाओं से एक करोड़ नौकरियां पैदा होंगी और आपकी योजनाओं से हम 35 लाख नौकरियां गवां देंगे और इससे कर्ज में भारी बढोतरी होगी जिससे मंदी पैदा होगी।'
- हिलेरी ने कहा कि उन्होंने जो प्रस्ताव रखा है उससे एक पैसा भी कर्ज नहीं बढेगा जबकि ट्रंप की योजनाओं से एक हजार अरब डॉलर का कर्ज बढेगा। हिलेरी ने कहा, ‘और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब अमीर इस देश को समर्थन देने के लिए अपने उचित हिस्से का भुगतान करें।'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट