logo-image

चीन पहुंचे वांग शी, परिजनों से मिलते ही छलके आंसू, 50 सालों से भारत में थे 'कैद'

परिजनों से मिलने के बाद देर तक उनकी आंखों से आंसू निकलते रहे। आंसुंओ के बीच ही वे अपने परिजनों से मिलते रहे।

Updated on: 14 Feb 2017, 10:00 AM

नई दिल्ली:

भारत में करीब 50 साल से रह रहे चीनी युद्धबंदी वांग शी आखिरकार अपने देश चीन लौट गए। जियांग पहुंचते ही उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। शी के स्‍वागत के लिए उनकी सैनिक रेजिमेंट के आला अधिकारी भी मौजूद थे। अपने परिजोनों से मिलने के दौरान आसुंओं को रोक नहीं पाए।

परिजनों से मिलने के बाद देर तक उनकी आंखों से आंसू निकलते रहे। आंसुंओ के बीच ही वे अपने परिजनों से मिलते रहे।

वांग शी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सीमा में घुस आए थे। जिसके बाद भारतीय सेना ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। शी पर युद्धबंदी कानून के तहत मुकदमा चला और उन्‍हें जेल भेज दिया गया था।

इसे भी पढ़ेंः भारत में 50 साल गुजारने के बाद वापस अपने घर लौटा चीनी सैनिक वांग

भारतीय जेल में अपनी सजा पूरी करने के बाद वांग शी ने मध्‍य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक महिला से विवाह किया और वहीं बस गये। पिछले 50 सालों से भारत में रह रहे वांग शी कई दशकों तक भारत सरकार से लगातार अपने वतन जाने की इच्‍छा जताते रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः अब चीन की रातभर जारी रहेगी निगरानी, लांच करेगा रिमोट-सेंसिंग सेटेलाइट