logo-image

सीरिया में सघंर्ष विराम पर पुतिन और विद्रोहियो के बीच हस्ताक्षर

सीरिया और रूस के बीच संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर हो गए है।

Updated on: 30 Dec 2016, 11:06 AM

नई दिल्ली:

सीरिया और रूस के बीच संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर हो गए है। सीरिया में गुरुवार आधी रात से संघर्षविराम प्रभावी हो गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया के शासन और विद्रोहियों के बीच संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर होने और उनके शांति वार्ता के लिए रजामंद हो जाने की गुरुवार को घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हाल ही में रूस, तुर्की और प्रमुख विरोधियों एवं विद्रोही समूहों के बीच सीरिया में संघर्षविराम पर सहमति बनी थी। हालांकि, इस संघर्षविराम से अल कायदा संबद्ध नुसरा फ्रंट और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी संगठनों को बाहर रखा गया है।

हालांकि, सीरिया में पिछले कुछ संघर्षविराम असफल रहे हैं।

इसे भी पढ़े: सीरियाई बच्चों को क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बताया 'सच्चा हीरो'

सीरिया के विदेश मंत्री वालिद अल-मोलेम ने गुरुवार शाम बताया कि यह संघर्षविराम सीरिया में राजनीतिक समाधान का एक वास्तविक अवसर है।सीरियाई सेना और उसके संबद्ध सैनिकों द्वारा उत्तरी सीरिया के अलेप्पो को दोबारा कब्जे में लेने के कुछ दिनों बाद ही संघर्षविराम को लागू कर दिया गया है।

सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन वार्ता में इस संघर्षविराम का सम्मान करने का वादा किया है।