logo-image

ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान गई एक शख्स की जान, देखें VIDEO

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी उपकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

Updated on: 21 Dec 2016, 02:47 PM

ब्राजील:

ब्राजील में बंजी जंपिंग करते वक्त एक व्यक्ति की जान चली गई। दरअसल, बंजी जंपिंग के लिए जिस रस्सी का इस्तेमाल किया गया था, वो काफी लंबी थी। इसकी वजह से जंप करने वाला व्यक्ति फैबियो एजेक्विल (36) सिर के बल जमीन पर गिरा और उसका सिर फट गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

फैबियो एजेक्विल जब साओ पॉलो स्टेट में 40 मीटर की बंजी जंपिंग कर रहे थे, उस दौरान उनकी पत्नी, भाई और 6 साल का बेटा भी मौजूद था। वे फैबियो के जंप का वीडियो बना रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इसमें वह पल भी कैद हो गया। हालांकि, जमीन पर गिरने से कुछ सेकंड पहले ही वीडियो खत्म हो गया।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, रस्सी की लंबाई जमीन के कुछ मीटर ऊपर होने की बजाए काफी लंबी थी। यह भी कहा जा रहा है कि पहले फैबियो अपने बेटे के साथ जंप करने वाले थे, लेकिन बाद में फैसला बदल दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी उपकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में बंजी जंपिंग कराने वाले शख्स पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

साउथ कोरिया में सितंबर महीने में 29 साल की एक महिला बंजी जंपिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

देखें वीडियो: