logo-image
लोकसभा चुनाव

VIDEO: सीरिया की बच्ची अल आबेद ने पूछा- 'मिस्टर ट्रंप क्या आप 24 घंटे लगातार भूखे रहे हैं?'

अलेप्पो की सात वर्षीया बच्ची बाना अलाबेद ने ट्विटर पर एक ताज़ा वीडियो जारी कर दुनिया के 'सबसे ताकतवर' देश अमेरिका के राष्ट्रपति से पूछा है कि क्या वह कभी लगातार 24 घंटे भूखे प्यासे रहे हैं?

Updated on: 02 Feb 2017, 05:13 PM

नई दिल्ली:

सीरिया में जारी संकट के बीच ट्विटर पर वहां के जीवन का हाल दुनिया को बता सुर्खियों में आने वाली अलेप्पो की सात वर्षीय बच्ची बाना अलाबेद ने एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल किया है। ट्विटर पर एक ताज़ा वीडियो जारी कर दुनिया के 'सबसे ताकतवर' देश अमेरिका के राष्ट्रपति से पूछा है कि क्या वह कभी लगातार 24 घंटे भूखे प्यासे रहे हैं?

ट्रंप ने अमेरिका की सत्ता संभालते ही शरणार्थियों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है। इन देशों में ईराक, सीरिया, सूडान, आरान, सोमालिया, लीबिया और यमन शामिल हैं।

और पढ़ें: फंसे सीरियाई नागरिक ट्वीट कर बता रहे आपबीती

अलाबेद ने अपने ट्वीट में राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा, "क्या कभी ऐसा हुआ कि आप लगातार 24 घंटे बिना कुछ खाए और बिना पानी पिए रहे? जरा सीरिया के शरणार्थियों और बच्चों के बारे में सोचिए।"

इससे पहले अलाबेद ने ट्रंप के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका 'आव्रजन प्रतिबंध बुरे लोगों को देश से बाहर रखने के लिए है।'

इस पर अलाबेद ने सवाल किया था, "क्या मैं आतंकवादी हूं?"

ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत सात मुस्लिम बहुल देशों ईरान, इराक, सीरिया, यमन, सूडान, सोमालिया, लीबिया के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

और पढ़ें: ट्रंप ने किया ट्वीट, कहा 'जो भी कहें बुरे लोगों को देश से बाहर रखना है मकसद'

इस प्रतिबंध के तुरंत बाद अलाबेद ने ट्वीट किया, "डियर मिस्टर ट्रंप, शरणार्थियों पर प्रतिबंध लगाना बुरा है। यदि यह अच्छा है तो मेरे पास आपके लिए एक विचार है। अन्य देशों को शांतिपूर्ण बनाएं।"

अलाबेद अपनी मां फातिमा की मदद से ट्वीट व वीडियो साझा करती है। वह युद्ध-ग्रस्त सीरिया के अलेप्पो में जीवन के हाल का बयां अपने ट्वीट व वीडियो के माध्यम से करती है।

और पढ़ें:  बराक ओबामा ने की ट्रंप नीति की आलोचना, कहा भेदभाव करना सही नहीं

वे सीरिया में संघर्ष और इसके कारण लोगों के तबाह हुए जीवन के बारे में मार्मिक ट्वीट करती रहती हैं, जिसके कारण सितंबर 2016 से ट्विटर पर उनके 3,66,000 फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान अपने घर के तबाह होने की कहानी भी बयां की।