ट्रंप ने किया ट्वीट, कहा 'जो भी कहें बुरे लोगों को देश से बाहर रखना है मकसद'
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि सात मुस्लिम बाहुल्य देशों के नागरिकों पर लगाया गया प्रतिबंध का बचाव करते हुए कहा है कि
नई दिल्ली:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि सात मुस्लिम बाहुल्य देशों के नागरिकों पर लगाया गया प्रतिबंध का बचाव करते हुए कहा है कि "बुरे लोगों" को अमेरिका से दूर रखने के लिये ये फैसला लिया गया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हर कोई बहस कर रहा है कि ये प्रतिबंध है या नहीं। चाहे कहें, ये फैसला बुरे लोगों को अमेरिका से दूर रखने के लिये लिया गया है।"
हाल ही में ट्रंप ने शरणार्थियों और सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में आने पर रोक लगाना का आदेश दिया था। हालांकि ये प्रतिबंध सिर्फ 120 दिनों के लिये है।
इन देशों में ईराक, सीरिया, सूडान, आरान, सोमालिया, लीबिया और यमन शामिल हैं।
और पढ़ें: अमेरिका ने दिये संकेत, पाकिस्तान भी प्रतिबंधित देशों की सूची में हो सकता है शामिल
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सियान स्पाइसर ने इस बात से इनकार किया था कि ये ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया है।
स्पाइसर ने कहा, " प्रतिबंध का मतलब हैं कि देश में किसी के प्रवेश को रोकना, लेकिन देखा जा सकता है कि हज़ारों लोग दूसरे देशों से अमेरिका में आ रहे हैं।"
इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रंप ने ट्वीट करके अपने आदेश का बचाव किया था।
और पढ़ें: बराक ओबामा ने की ट्रंप नीति की आलोचना, कहा भेदभाव करना सही नहीं
उन्होंने कहा था, "अगर प्रतिबंध एक हफ्ते की नोटिस के बाद लगाया जाता तो 'बुरे ' लोग उस एक हफ्ते में हमारे देश में आ जाते।"
ट्रंप के प्रतिबंध लगाने के फैसले का अमेरिका के साथ ही पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Hinduism: हिंदू धर्म में क्या है मुस्लिमों का स्थान, सदियों पुराना है ये इतिहास
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें पारण, जानें व्रत खोलने का सही तरीक
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी पर अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र, धन वृद्धि के बनेंगे योग