/newsnation/media/media_files/2026/02/28/bolivia-plane-crash-news-2026-02-28-07-03-17.jpg)
दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो में शुक्रवार (27 फरवरी) शाम बड़ा विमान हादसा हो गया. बोलीवियन एयर फोर्स का हरक्यूलिस C-130 कार्गो विमान खराब मौसम के बीच टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि विमान नए बैंक नोट देश के दूसरे हिस्सों में पहुंचाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
कई वाहनों से टकराया विमान
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा एक व्यस्त एवेन्यू और हाईवे के पास हुआ, जहां विमान कई वाहनों से टकरा गया. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फायर चीफ पावेल टोवर ने बताया कि हादसे में करीब 15 वाहन क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सभी मृतक विमान में सवार थे या सड़क पर मौजूद लोग.
A cargo plane carrying money crashed Friday near Bolivia's capital, damaging about a dozen vehicles on a highway, scattering bills on the ground and leaving at least 15 people dead, an official said. Fire Chief Pavel Tovar did not clarify if the dead were in the plane or in the… pic.twitter.com/btGDdosmiY
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2026
पैसे लूटने लगे लोग
दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिसे अग्निशमन दल ने काबू में किया. हादसे के बाद बड़ी मात्रा में नोट सड़क पर बिखर गए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचकर जमीन पर पड़े पैसे बटोरने लगे. पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए सख्ती करनी पड़ी.
🚨✈️🇧🇴 15 die as an air force flight carrying cash 💰 crashes after take off in El Alto, Bolivia. The money was destined to the central bank. pic.twitter.com/15L8r7G8cL
— Inside Edge (@4Inside_Edge) February 28, 2026
एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद
हादसे के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. राष्ट्रीय एयरलाइन Boliviana de Aviación ने बयान जारी कर कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उनकी फ्लीट का हिस्सा नहीं था. केंद्रीय बैंक के अधिकारी भी मामले पर जानकारी देने वाले हैं. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. खराब मौसम को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
यह भी पढ़ें- Peru Helicopter Crash: पेरू में बाढ़ पीड़ितों को बचाने निकला सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us