/newsnation/media/media_files/2026/02/23/mexico-drug-lord-el-mencho-killed-2026-02-23-07-15-08.jpg)
मेक्सिको में खूंखार ड्रग माफिया एल मेंचो ढेर Photograph: (X)
Mexico Drug Lord El Mencho Killed: मेक्सिको की सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान देश के खूंखार ड्रग माफिया एल मेंचो को मार गिराया. ड्रग माखिया की मौत के बाद देश के कई राज्यों में हिंसा भड़कने की खबर है. बता दें कि ओसेगुएरा उर्फ एल मेंचो मेक्सिको का सबसे खतरनाक और निर्दयी ड्रग माफिया माना जाता था. जिसे मेक्सिको की सेना ने एक ऑपरेशन के दौरान ढेर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मेक्सिको की सेना ने खुफिया जानकारी के अलावा, अमेरिकी अधिकारियों से मिली जानकारी के आधार पर छारेमारी की. इस दौरान एल मेंचो मारा गया.
एल मेंचो के साथ मारे गए 6 और ड्रग कार्टेल
ड्रग माफिया एल मेंचो के मारे जाने की घोषणा सेना ने रविवार को की. मेक्सिकन सेना ने कहा कि उसके एक अभियान में शक्तिशाली ड्रग लॉर्ड नेमेसियो 'एल मेंचो' ओसेगुएरा मारा गया है. सेना ने घोषणा की कि ओसेगुएरा के अलावा छह संदिग्ध कार्टेल बंदूकधारी भी मारे गए हैं. जबकि इस ऑपरेशन में तीन सैनिक भी घायल हुए हैं. इस हिंसा के चलते देश के कई राज्यों में उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. वहीं अमेरिकी और कनाडाई एयरलाइंस ने भी मेक्सिको जाने वाली अपनी दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी हैं.
कई राज्यों में भड़की हिंसा
बताया जा रहा है कि ड्रग माफिया एल मेंचो की मौत के बाद जलिस्को और पड़ोसी राज्यों में भारी हिंसा भड़क गई. एल मेंचो की मौत के बाद उसके समर्थकों ने हमले शुरू कर दिए और सड़कों पर घेराबंदी की गई. जिसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूल, बाजार और सभी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने का एलान किया है. इस बीच मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं.
अमेरिकी दबाव के बीच सेना ने की कार्रवाई
बता दें कि मेक्सिकन सेना ने ये कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा मैक्सिको पर अमेरिका में नशीले पदार्थों, विशेष रूप से फेंटानिल की तस्करी को रोकने के लिए डाले जा रहे दबाव के बीच की है. राष्ट्रपति ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि अगर उसने नशीले पदार्थों की तस्करी नहीं रोकी तो मेक्सिकन निर्यात पर टैरिफ लगाया जाएगा. ट्रंप का आरोप है कि शीनबाम ने मादक पदार्थों के व्यापार से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं.
अमेरिका ने किया मेक्सिकन सेना के ऑपरेशन का स्वागत
मेक्सिकन सेना द्वारा ड्रग्स तस्करों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई का अमेरिका ने स्वागत किया. अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने इस ऑपरेशन का स्वागत करते हुए ओसेगुएरा को सबसे खूनी और निर्दयी ड्रग सरगना बताया. इसके साथ ही उन्होंने इसे मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया.
ये भी पढ़ें: युद्ध के कगार पर इजरायल, लेकिन भारतीय श्रमिकों का जोश बरकरार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us