/newsnation/media/media_files/2026/03/04/iran-attack-tel-aviv-2026-03-04-10-28-51.jpg)
Israel US Iran War: इजराइल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव में बुधवार (4 फरवरी) सुबह से ईरानी मिसाइल हमले लगातार जारी हैं. सायरन बजते ही लोग अपने घरों से निकलकर बम शेल्टर में शरण लेने को मजबूर हो गए. हालात ऐसे हैं कि बच्चे, बुजुर्ग और पूरे परिवार तीन-तीन मंजिल नीचे बने सुरक्षित बंकरों में समय गुजार रहे हैं. किसी को नहीं पता कि खतरा कब टलेगा. बंकरों के अंदर लोगों ने अस्थायी बिस्तर लगा लिए हैं. कई परिवार अपने पालतू जानवरों के साथ वहीं बैठे हैं. हर कुछ देर में सायरन बजता है और लोग फिर से सतर्क हो जाते हैं. पिछले साल की 12 दिन की जंग के अनुभव के बाद लोग समझ चुके हैं कि ऐसी स्थिति में बंकर ही सबसे सुरक्षित विकल्प है.
कई शहरों में हुए हमले
सिर्फ तेल अवीव ही नहीं, बल्कि यरुशलम, हाइफा और पेटाह तिकवा जैसे शहर भी हमलों की जद में हैं. पेटाह टिकवा इलाके में एक मिसाइल गिरने से बस स्टॉप और आसपास की गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा. कई इमारतों के शीशे टूट गए और ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई.
नई मिसाइल रणनीति से बढ़ा खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार ईरान ने रणनीति बदली है. अब वह मल्टीपल वॉरहेड और फ्रेगमेंटेशन म्यूनिशन वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है. ऐसी मिसाइलें टकराने के बाद कई टुकड़ों में बंट जाती हैं और बड़े इलाके में नुकसान पहुंचाती हैं. इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम कई मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहा है, लेकिन हर मिसाइल को रोक पाना संभव नहीं हो पा रहा.
🚨 #Israel पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला। इस बीच #TelAviv में मिसाइल हमले की आंखों देखी और एक्शन में एयर डिफेंस सिस्टम।
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) March 3, 2026
💥 एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखिए मेरे साथ👇 #IranIsraelWarpic.twitter.com/Exu3lL7V6H
हमले के बाद कुछ इलाकों में पुलिस ने घेराबंदी कर दी है. जब सायरन बंद होता है तो लोग बाहर निकलकर नुकसान का जायजा लेते हैं. हालांकि डर का माहौल अब भी कायम है. कुल मिलाकर, इजराइल के कई शहर इस समय मिसाइल हमलों की जद में हैं और लोग बंकरों में रहकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- इजराइल का बेरूत पर बड़ा हमला, हिजबुल्लाह का Intelligence हेडक्वार्टर हुआ तबाह
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us