Israel Gaza Conflict: गाजा में रोज 600 राहत ट्रक पहुंचने का दावा, सहायता के दुरुपयोग पर IDF ने जताई चिंता

Israel Gaza Conflict: आईडीएफ का दावा—गाजा में रोज 600 राहत ट्रक पहुंच रहे हैं, लेकिन सहायता सामग्री के दुरुपयोग और तस्करी की आशंका भी जताई.

Israel Gaza Conflict: आईडीएफ का दावा—गाजा में रोज 600 राहत ट्रक पहुंच रहे हैं, लेकिन सहायता सामग्री के दुरुपयोग और तस्करी की आशंका भी जताई.

author-image
Rahul Dabas
New Update
IDF

सांकेतिक तस्वीर

Israel Gaza Conflict: इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने जानकारी दी है कि 10 अक्टूबर को गाजा में हुए संघर्षविराम के बाद से मानवीय सहायता लगातार गाजा पट्टी तक पहुंचाई जा रही है. आईडीएफ के अनुसार, United Nations, विभिन्न देशों, गैर-सरकारी संगठनों और निजी संस्थाओं के सहयोग से राहत सामग्री भेजी जा रही है.

Advertisment

प्रतिदिन 600 ट्रक गाजा पट्टी कर रहे प्रवेश 

बताया गया है कि प्रतिदिन लगभग 600 ट्रक Rafah Crossing के रास्ते Gaza Strip में प्रवेश कर रहे हैं. इन ट्रकों में अनाज, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं. आईडीएफ का दावा है कि यह आपूर्ति गाजा की वास्तविक जरूरतों से लगभग चार गुना अधिक है.

Gaza Strip Humanitarian Response
Gaza Strip Humanitarian Response Photograph: (NN)

युद्ध के दौरान 14 फील्ड अस्पताल स्थापित

आईडीएफ के मुताबिक अब तक करीब 500 ट्रकों के माध्यम से दवाइयां और अस्पतालों के लिए जरूरी मशीनरी भेजी जा चुकी है. गाजा के लगभग 22 किलोमीटर के क्षेत्र में 19 स्थायी अस्पताल कार्यरत हैं, जबकि युद्ध के दौरान 14 फील्ड अस्पताल भी स्थापित किए गए हैं. गंभीर रूप से बीमार या घायल लोगों को इलाज के लिए इजराइल के इलात स्थित Eilat International Airport से विदेश भेजा जा रहा है. इसके अतिरिक्त, मरीजों को सड़क मार्ग से Egypt और Jordan के बड़े अस्पतालों में भी रेफर किया जा रहा है.

Humanitarian Aid
Humanitarian Aid Photograph: (NN)

कैसी है पेयजल की व्यवस्था

पीने के पानी की आपूर्ति को लेकर आईडीएफ ने कहा कि इजराइल और गाजा के बीच तीन पेयजल पाइपलाइन मौजूद हैं. इनमें से दो की मरम्मत पूरी हो चुकी है और तीसरी को भी जल्द बहाल कर दिया जाएगा. बेघर लोगों के लिए आरएचयू तकनीक के तहत टेंट सिटी बनाई जा रही है, जो अस्थायी रूप से तीन साल तक उपयोग में लाई जा सकेगी.

हो रही है तस्करी

हालांकि, आईडीएफ ने यह भी आशंका जताई है कि मानवीय सहायता का दुरुपयोग कर Hamas के आतंकी हथियार या रॉकेट बनाने की कोशिश कर सकते हैं. News Nation के संवाददाता Rahul Dabas के सवाल पर आईडीएफ प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहत सामग्री के साथ बड़ी मात्रा में स्मार्टफोन, सिगरेट, तंबाकू और यहां तक कि ड्रग्स की तस्करी भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: इजराइली पीएम नेत्यनाहू का बड़ा ऐलान, अगले हफ्ते इजराइल दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Israel Gaza conflict
Advertisment