इजराइली पीएम नेत्यनाहू का बड़ा ऐलान, अगले हफ्ते इजराइल दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यनाहू ने भारत और इजराइल के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की खुलकर सराहना की है. उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित इजराइल यात्रा से ठीक पहले आया है

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यनाहू ने भारत और इजराइल के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की खुलकर सराहना की है. उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित इजराइल यात्रा से ठीक पहले आया है

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Pm Modi netnyahu

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यनाहू ने भारत और इजराइल के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों की खुलकर सराहना की है. उनका यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित इजराइल यात्रा से ठीक पहले आया है, जिसे दोनों देशों के रिश्तों में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है.

Advertisment

नेतन्याहू ने कॉन्फ्रेंस ऑफ प्रेसिडेंट ऑफ मेजर अमेरिका जेविश ऑर्गेनाइजेशन में अपने संबोधन के दौरान भारत के साथ साझेदारी को “शानदार गठबंधन” बताया. उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि आने वाले दिनों में नरेंद्र मोदी इजराइल पहुंचने वाले हैं और यह यात्रा दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा देगी.

रणनीतिक साझेदारी का विस्तार

भारत और इजराइल के रिश्ते बीते एक दशक में नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं. खासकर 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक इजराइल यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंधों ने रणनीतिक रूप लिया. वह दौरा पहली बार था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजराइल की यात्रा की थी, जिसे द्विपक्षीय संबंधों में निर्णायक मोड़ माना गया.

अब मोदी के तीसरे कार्यकाल में प्रस्तावित यह यात्रा कई अहम समझौतों और चर्चाओं का मंच बन सकती है. रक्षा, तकनीक, साइबर सुरक्षा और नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और विस्तार देने पर जोर रहेगा.

रक्षा क्षेत्र में गहरी होती साझेदारी

भारत इजराइल के प्रमुख रक्षा साझेदारों में से एक बन चुका है. भारतीय सशस्त्र बलों ने इजराइल से अत्याधुनिक रक्षा प्रणालियां खरीदी हैं, जिनमें स्पाइक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल जैसे सिस्टम शामिल हैं. इसके अलावा ड्रोन तकनीक, निगरानी उपकरण और सीमा सुरक्षा से जुड़े सहयोग में भी तेजी आई है.

रक्षा उत्पादन और तकनीकी हस्तांतरण के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच साझा परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं, जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देती हैं.

कृषि से स्टार्टअप तक सहयोग

रक्षा के अलावा कृषि और जल प्रबंधन में इजराइल की उन्नत तकनीक का भारत में व्यापक उपयोग हो रहा है। ड्रिप इरिगेशन और जल संरक्षण के मॉडल कई भारतीय राज्यों में अपनाए जा चुके हैं. साथ ही, स्टार्टअप इकोसिस्टम और हाई-टेक इनोवेशन में भी साझेदारी मजबूत हुई है. साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल समाधान जैसे क्षेत्रों में दोनों देश साझा परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं.

नई दिशा की ओर कदम

नेतन्याहू का बयान इस बात का संकेत है कि भारत-इजराइल संबंध केवल कूटनीतिक औपचारिकता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यापक रणनीतिक सहयोग का आधार बन चुके हैं.

मोदी की संभावित यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। ऐसे में दोनों देशों की साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता, तकनीकी नवाचार और सुरक्षा सहयोग के लिहाज से और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें - इंडिया समिट आर्टिफिशियल एंटिलिजेंस का 'महाकुंभ': जितिन प्रसाद

World
Advertisment