/newsnation/media/media_files/2026/02/05/israel-gaza-war-updates-2026-2026-02-05-10-24-52.jpg)
प्रतिकात्मक फोटो ( फाइल फोटो)
Israel Gaza War Updates 2026: इस्राइल ने गाजा में फिर एयरस्ट्राइक की है, जिसमें हमास के कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना सहित दो आतंकवादी मारे गए हैं. IDF का कहना है कि ये हमले सीजफायर उल्लंघन के जवाब में किए गए हैं क्योंकि इनमें से एक ने इजरायली बंधक नोआ मार्सियानो की हत्या की थी. हमले में 23 फलस्तीनी नागरिक भी मारे जाने की खबर है, जिनमें बच्चे और एक 11 साल की लड़की भी शामिल हैं.
खास बात ये है कि ये जब तब हुआ है जब गाजा में युद्धविराम चल रहा था, तो यहां सवाल उठता है कि ये कैसा युद्धविराम? आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि गाजा और इजरायल के बीच फिलहाल क्या चल रहा है, आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ रहा है और दोनों देशों के बीच आगे की राह कैसी दिख रही है?
🟥 UPDATE NUMBER FOUR | FEBRUARY 3, 2026
— shameen suleman (@shameensuleman) February 4, 2026
🔳 Sources: journalists on the ground
🟥 GAZA
🔳 Gaza was subjected to sustained and escalating attacks throughout the evening and night. israeli occupation artillery, drones, and military vehicles targeted residential neighbourhoods… pic.twitter.com/jKI4fBR8xI
Israel Gaza War: 'शांति' के नाम पर जारी हिंसा, आज की जमीनी हकीकत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी 2026 की शुरुआत में गाजा में एक बार फिर से इजरायली हमलों की बौछार हो रही है.4 फरवरी को ही इजरायली सेना ने गाजा के अलग-अलग हिस्सों में हमले किए जिसमें कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए.हमले गाजा सिटी के तुफाह इलाके, खान यूनिस के मुवासी क्षेत्र, और अल-शाती रिफ्यूजी कैंप में हुए हैं.इजरायली सेना का कहना है कि ये हमले हमास के लड़ाकों के हमलों के जवाब में थे जिनमें एक इजरायली सैनिक गंभीर रूप से घायल हुआ था.उन्होंने दावा किया कि उन्होंने तीन मिलिटेंट लीडर्स को मार गिराया है जिसमें बिलाल अबू अस्सी भी शामिल है जो 2023 के हमले में शामिल था.
क्या इजरायल जानबूझकर सीजफायर को तोड़ रहा है?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि दोनों देशों में 'सीजफायर' अक्टूबर 2025 से चला आ रहा है फिर भी उल्लंघन रुकने का नाम नहीं ले रहे.गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस सीजफायर के दौरान अब तक करीब 556 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं जिनमें आधे महिलाएं और बच्चे हैं. वहीं, हमास का आरोप है कि इजरायल जानबूझकर सीजफायर को तोड़ रहा है जबकि इजरायल कहता है कि मिलिटेंट्स पहले हमला करते हैं.
क्या है 'येलो लाइन'? इस नई दीवार से दो हिस्सो में बंटे हुए हैं गाजा के लोग
गाजा के लोग अब 'येलो लाइन' नाम की एक नई दीवार से बंटे हुए हैं जो इजरायल ने गाजा को दो हिस्सों में बांटने के लिए बनाई है.उत्तरी गाजा में घरों को ध्वस्त किया जा रहा है और लोग कहते हैं कि ये सुरक्षा के नाम पर है लेकिन असल में ये पुनर्निर्माण की हर उम्मीद को कुचल रहा है. बता दें कि ये संघर्ष अब सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं रहा.कुल मिलाकर गाजा एक ऐसी जगह बन चुका है जहां 'शांति' का मतलब बस थोड़ी कम बमबारी है.
🟥 UPDATE NUMBER SIX | 2–3 FEBRUARY 2026
— shameen suleman (@shameensuleman) February 3, 2026
🔳 Sources: journalists on the ground
🟥 GAZA
🔳 israeli occupation forces shot and injured an elderly man with drone fire near Abu Sharkh roundabout, north of Gaza City.
▪️ Gunfire and intimidation continued across the Strip, including… pic.twitter.com/JMMx9kUirz
आगे की राह कैसी? उम्मीद की किरण या और अंधेरा?
अब सवाल ये है कि आगे क्या होगा? क्या दोनों राज्य शांती बनाए रखेंगे या दोनेां के बीच समाधान की बातें अब बेमतलब हैं.विशेषज्ञ कहते हैं कि 2023 के हमलों के बाद जमीन पर हालात इतने बदल चुके हैं कि दो अलग देश बनाना मुश्किल हो गया है.इजरायल गाजा में बड़े पैमाने पर निगरानी सिस्टम बना रहा है और 'येलो लाइन' को एक स्थायी बॉर्डर की तरह इस्तेमाल कर रहा है.अगर डिप्लोमेसी फेल हुई तो इजरायल ने बड़े हमले की तैयारी कर ली है , जैसे हमास को जबरन निरस्त्रीकरण.अगर ऐसा ही जारी रहा तो गाजा के लोग और भी टूट जाएंगे.
ये भी पढ़ें: इस्राइल के हमले में 23 फलस्तीनियों की मौत, IDF ने दो आतंकियों को भी किया ढेर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us