/newsnation/media/media_files/2026/03/03/iran-earthquake-today-2026-03-03-13-50-37.jpg)
ईरान में महसूस किए गए भूंकप के तेज झटके Photograph: (Google Map)
Iran Earthquake: इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत हुए जा चार दिन हो गए. इस जंग में अब तक ईरान के कई बड़े नेता और लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच ईरान में भूकंप की खबर है. बताया जा रहा है कि दक्षिणी ईरान के गराश शहर के पास मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई. हालांकि इस भूंकप को एक्सपर्स परमाणु परीक्षण से भी जोड़कर देख रहे हैं.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी ईरान के गराश शहर के पास 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप लगभग 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया. जो भूकंपीय रूप से सक्रिय इस क्षेत्र में प्राकृतिक विवर्तनिक गतिविधि का एक विशिष्ट उदाहरण है. फिलहाल इस भूकंप के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच आया भूकंप
बता दें कि ईरान में ये भूकंप ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर समन्वित सैन्य हमले किए जा रहे हैं. इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है. इनके अलावा ईरान के कई टॉप लीडर और कमांडर भी इन हमलों में मारे जा चुके हैं. इजरायल और अमेरिका के इस हमले के बाद ईरान भी खाड़ी के देशों पर लगातार हमले कर रहा है.
इसी क्षेत्र में आते हैं सबसे ज्यादा भूकंप
गराश ईरान के फार्स प्रांत का एक शहर है जो दक्षिणी ईरान में लारेस्तान क्षेत्र में आता है. बता दें कि ईरान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप के लिए संवेदनशील देशों में एक है. जहां अरेबियन प्लेट और यूरेशियन की टक्कर से जाग्रोस फोल्ड थ्रस्ट बेल्ट बना है. गराश शहर भी इसी बेल्ट में शामिल है. इस इलाके में अक्सर 4-5 तीव्रता के भूकंप आना आम बात है.
परमाणु परीक्षण का भी शक
इस भूकंप के बीच एक्सपर्ट को इस बात का भी शक है कि ईरान युद्ध के बीच अपनी परमाणु ताकत का भी परीक्षण कर सकता है. इसी लिए ऐसे समय में इस भूकंप को और भी संदेहपूर्ण बना देती है. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट के दौरान 4.5 रिक्टर स्केल से ऊपर की तीव्रता का भूकंप उत्पन्न होता है. ईरान कई बार कह चुका है कि वह 24 घंटे में परमाणु बम बना सकता है. ऐसा माना जाता है कि ईरान ने यूरेनियम का 60 फीसदी तक संवर्धन कर लिया है. अगर ईरान 80 या 90 फीसदी तक यूरेनियम का संवर्धन कर देता है तो वह परमाणु बम बना सकता है.
ये भी पढ़ें: Explainer: खामेनेई की मौत के बाद क्या होगा ईरान का भविष्य? क्या रेजीम बदलेगा या गहराएगा संकट?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us