Iran-Israel War: ईरान की राजधानी में काले धुएं का गुब्बार, लोग घरों में हुए कैद, मचा हड़कंप

तेहरान के कई हिस्सों में काला धुआं छाया रहा. रविवार सुबह तक आसमान में धुएं की काली चादर देखी गई. ईरान अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने सलाह दी है.

तेहरान के कई हिस्सों में काला धुआं छाया रहा. रविवार सुबह तक आसमान में धुएं की काली चादर देखी गई. ईरान अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने सलाह दी है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
attack

Iran-Israel War: ईरान की राजधानी तेहरान में हालात बदतर हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने स्थिति को गंभीर कर दिया है. तेहरान में रात भर हुए हमलों में यहां तेल डिपो और रिफाइनरी में आग लग गई है. शहर के कई हिस्सों में काला धुआं छाया रहा. रविवार सुबह तक आसमान में धुएं की काली चादर देखी गई. ईरान अधिकारियों ने लोगों को घरों के अंदर रहने सलाह दी है. 

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का पर्यावरण जहरीला हो चुका है. तेल भंडारण टैंकों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं से प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. हालात पर नजर रखी जा रही है. ईरान की राहत एजेंसी रेड क्रिसेंड ने चेताया है कि हमले में नष्ट फ्यूल टैंकों से निकले वाले रसायनों के कारण एसिड रेन (तेजाबी बारिश) होने की संभावना है. सरकारी मीडिया के अनुसार, अगर लोग इन जहरीले रसायनों के संपर्क में आते हैं तो इससे त्वचा पर जलन के सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

पीने के पानी को लेकर संकट 

तेहरान के करीब के डैम और जल प्रणालियों में एसिड रेन के पानी के मिलने से पानी जहरीला हो चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि एसिड रेन के कारण लोग बीमार भी पड़ सकते हैं. तेल रिसाव और एसिड रेन के पानी के कारण ईरान को बड़ी पर्यावरण समस्या का का सामना करना पड़ सकता है.  

ईरान का पलटवार

इजरायल ने रविवार को लेबनान के दक्षिणी भागों और बेरूत पर भी हमला किया. वहीं ईरान की जवाबी कार्रवाई में बहरीन में एक डीसैलिनेशन प्लांट तबाह हो गया. इस प्लांट के समुद्री पानी को पीने के योग्य बनाने के लिए उपयोग किया जाता है. ये खाड़ी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति करता है. 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का कहना है कि केश्म द्वीप पर अमेरिकी हवाई हमलों के कारण एक डीसैलिनेशन प्लांट को नुकसान हुआ. उनका आरोप है कि इस तरह के अहम नागरिक ढांचे को निशाना बनाकर अमेरिका ने खतरनाक उदाहरण को पेश किया है. आपको बता दें कि यह युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था. इस संघर्ष में अब तक एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. लेबनान में 300 से अधिक और इजरायल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है.  

ये भी पढ़ें:Israel vs Iran War: ईरानी Missile को इजरायली Defense System ने Intercept कर हवा में ही की ध्वस्त

Iran Israel war News in hindi Iran Israel War
Advertisment