Israel vs Iran War: ईरानी Missile को इजरायली Defense System ने Intercept कर हवा में ही की ध्वस्त

सायरन के बजने का मतलब होता है कि जल्द से जल्द आप किसी भी बंकर में जाएं, बॉम्ब शेल्टर की तरफ चले जाएं क्योंकि यहां पर युद्ध का खतरा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update

सायरन के बजने का मतलब होता है कि जल्द से जल्द आप किसी भी बंकर में जाएं, बॉम्ब शेल्टर की तरफ चले जाएं क्योंकि यहां पर युद्ध का खतरा है.

वॉर के बीच तेल अवीव में न्यूज नेशन रिपोर्टर मधुरेंद्र कुमार की लाइव रिपोर्टिंग के समय ईरान ने हमला किया. इस दौरान कैमरे में कैद हुआ ईरानी मिसाइल का लाइव इंटरसेप्शन. इस वक्त आप सुन रहे जिस सायरन को यह युद्ध का सायरन है. यह है मिसाइल हमले का सायरन. यानी अब यहां पर ईरान से जो मिसाइल दागी गई हैं वो पहुंचने वाली हैं. इस सायरन के बजने का मतलब होता है कि जल्द से जल्द आप किसी भी बंकर में जाएं बॉम्ब शेल्टर की तरफ चले जाएं क्योंकि यहां पर युद्ध का खतरा है.

Advertisment

न्यूज नेशन रिपोर्टर मधुरेंद्र कुमार ने बताया, 'अब ऐसी स्थिति में जब मिसाइलें आसमान की तरफ मूव कर रही हैं. एयर डिफेंस सिस्टम यहां एक्टिवेट हो गया है. यहां आप देखिए एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट है. यह डिफेंस किस तरह से आसमान की ऊंचाइयों को चीरते हुए जा रहा है और इसे यहां पर आप देख सकते हैं. ये आवाज सुनिए आप. किस तरह से आसमान में यह डिफेंस सिस्टम इंगेज कर रहा है और लगातार आप उन आवाजों को सुन रहे हैं. भारी पैमाने पर लॉन्चिंग साउंड सुनाई दे रही है. आसमान पूरी तरह से इस वक्त एयर डिफेंस सिस्टम के इंगेजमेंट में दिखाई दे रहा है और आप लगातार आसमान में एयर डिफेंस को देख रहे हैं जो एक्टिवेट है.'

US Iran News Us Iran Tension
Advertisment